फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वर्ल्ड कप की जंग में जीत हमारी होगी, टीम में हैं कई दिग्गज खिलाड़ी'

Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Malik says Pakistan have the ability to win 2019 World Cup
pakistan team

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक का कहना है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 जीतने का पाकिस्तान के पास सुनहरा मौका है। आगामी विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होगा। 



 

Shoaib Malik says Pakistan have the ability to win 2019 World Cup
pakistan cricket team

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तान की टीम ने वन-डे सीरीज में शानदार वापसी की है। पाकिस्तान ने शनिवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पहले वन-डे में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
 

Shoaib Malik says Pakistan have the ability to win 2019 World Cup
शोएब मलिक

मलिक ने स्काई स्पोटर्स से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे पास टूर्नामेंट जीतने का बहुत अच्छा मौका है। हालांकि यह इसपर निर्भर करता है कि हम अन्य टीमों के खिलाफ प्रत्येक मैच में किस तरह प्रदर्शन करते हैं। हां, हमारी टीम वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता रखती है, लेकिन क्षमता से आप सबकुछ हासिल नहीं कर सकते हैं। हमारी वन-डे टीम के कई टॉप गेंदबाज और बल्लेबाज हैं। व्यक्तिगत तौर पर मैं वर्ल्ड कप 2019 को यादगार बनाने की तरफ देख रहा हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Malik says Pakistan have the ability to win 2019 World Cup
शोएब मलिक - फोटो : icc

मलिक ने इस दौरान बाबर आजम की जमकर तारीफ की। मलिक ने कहा कि बाबर आजम में वो सभी गुण है जो एक वर्ल्ड क्लास बैट्समैन में होनी चाहिए। मलिक ने कहा, 'यह उनके (बाबर आजम) कठिन परिश्रम का नतीजा है। उनमें वो सभी गुण मौजूद है जो एक वर्ल्ड क्लास बैट्समैन में होनी चाहिए। उनके पास वो सभी शॉट है जिसकी जरूरत है। वो अपना विकेट आसानी से नहीं देते। वो किसी भी गेंदबाज से नहीं डरते। वो फील्ड पर कड़ी मेहनत करते हैं। वो मानसिक रूप से भी बेहद मजबूत हैं।'
 

विज्ञापन
Shoaib Malik says Pakistan have the ability to win 2019 World Cup
शोएब मलिक

बता दें कि 36 वर्षीय मलिक ने अब तक 275 वनडे में 35.24 की औसत से कुल 7,296 रन बनाए हैं। वह अपनी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed