फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब मलिक समेत इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत, अचानक मेहरबान हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Sat, 21 Nov 2020 05:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Nov 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Malik, Mohammed Hafeez, Wahab Riaz, Mohammed Aamir to receive match fees in A category
शोएब मलिक - फोटो : social media

सीनियर क्रिकेटरों शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद मैच फीस में बढ़ोतरी की गई है। इन चारों खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि चूंकि उनके पास केंद्रीय अनुबंध नहीं है, इसलिए उन्हें अब ‘ए’ श्रेणी के क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस मिलेगी, इससे पहले उन्हें ‘सी’ श्रेणी के क्रिकेटरों के बराबर भुगतान किया जा रहा था।

Shoaib Malik, Mohammed Hafeez, Wahab Riaz, Mohammed Aamir to receive match fees in A category
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, 'इन चारों खिलाड़ियों ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान से कहा था कि केन्द्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद भी उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के शीर्ष श्रेणी वाली मैच फी नहीं दी जा रही है, जिसमें एकदिवसीय के लिए लगभग 2,02,000 रूपये (पाकिस्तानी) और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए इससे कुछ कम रकम का प्रावधान है।

Shoaib Malik, Mohammed Hafeez, Wahab Riaz, Mohammed Aamir to receive match fees in A category
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

अब इन खिलाड़ियों को ए श्रेणी के वाली मैच फीस मिलेगी। इसमें एकदिवसीय के लिए 4,60,000 रूपये और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 3,30,000 रूपये प्रतिमैच फीस का प्रावधान है। बोर्ड ने हालांकि खिलाड़ियों के एक और अनुरोध को खारिज कर दिया जिसमें उन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ होने के कारण विदेशी टी-20 लीग में भाग नहीं लेने पाने पर मुआवजे की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Malik, Mohammed Hafeez, Wahab Riaz, Mohammed Aamir to receive match fees in A category
मोहम्मद हफीज

बोर्ड ने कहा है कि वह इसके लिए कोई मुआवजा नहीं दे सकता है और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य को प्राथमिकता देनी है। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए जाने के बाद हाफिज को श्रीलंका प्रीमियर लीग से हटना पड़ा जिससे उन्हें लगभग एक करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा। बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे पर देर से टीम से जुड़नी की उनकी अपील को भी खारिज कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed