{"_id":"5b38ea1e4f1c1b614d8b9294","slug":"shoaib-malik-completes-2000-t20i-runs-and-pips-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक बल्लेबाज ने रनों की रेस में विराट कोहली को पछाड़ा, टी-20 क्रिकेट में हासिल की विशेष उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक बल्लेबाज ने रनों की रेस में विराट कोहली को पछाड़ा, टी-20 क्रिकेट में हासिल की विशेष उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने रविवार को टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेलकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, शोएब मलिक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए।
2 of 5
शोएब मलिक
मलिक विश्व कप के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे किए हो। पाकिस्तान के बल्लेबाज से पहले न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल और पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। गप्टिल ने अब तक 2271 रन बनाए हैं जबकि मैकुलम के नाम 2140 रन दर्ज हैं। मलिक ने अपने करियर के 98वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह उपलब्धि हासिल की। उनके अब 2026 रन हो गए हैं।
3 of 5
Virat Kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल इस स्पेशल क्लब में चौथे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 1992 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय कप्तान के पास 2000 रन पूरा करने का शानदार मौका था क्योंकि वह इस उपलब्धि को हासिल करने से केवल 17 रन दूर थे। मगर पहले मैच में वह खाता नहीं खोल सके जबकि दूसरे मुकाबले में वह 9 रन बनाकर डगआउट लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
बहरहाल, टीम इंडिया की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद 1949 रन के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे नंबर पर सुरेश रैना काबिज हैं, जिन्होंने 75 मैच में 1578 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
बता दें कि पाकिस्तान ने रविवार को टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 74 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। हरारे में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।