आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
IPL 2018: इधर 'गब्बर' को खेलना है फाइनल मैच, उधर बेटे 'जोरावर' से मजे ले रहे टीममेट्स, देखें VIDEO
क्रिकेट की दुनिया में 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन जहां फाइनल मैच की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं उनके साथी खिलाड़ी उनके लाडले बेटे जोरावर से जमकर मजे ले रहे हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर एक वीडियो के रूप में देखने को मिला है।
जोरावर को परेशान करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित कभी जोरावर को अचानक डराते नजर आ रहे हैं, तो कभी उनकी पीछे दौड़कर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
A post shared by mrfilmi (@mrfilmi) on
यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब शिखर धवन के बेटे से रोहित शर्मा इस तरह मुलाकात कर रहे हैं। आमतौर पर जब भी रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ शिखर के बेटे जोरावर से मिलते हैं, हमेशा बच्चों के साथ बच्चे ही बन जाते हैं।
Introducing my trainer Zoravar! Got me game ready for the semis 💪 🏃
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on
इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भी पीछे नहीं है। आईपीएल 2018 के दौरान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी जोरावर के साथ जिम में मस्ती करते नजर आए। सनराइजर्स की तरफ भुवी मुख्य तेज गेंदबाजी की भूमिका निभा रहे है।
A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@its_bhuvi_lover) on