फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शार्दुल ने खोला राज, क्यों पहनी सचिन तेंदुलकर की तरह 10 नंबर की जर्सी

Fri, 01 Sep 2017 02:47 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Fri, 01 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
shardul thakur Reveled Why he wear no 10 jersey in His ODI debut
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन चार साल हो गए हैं। लेकिन कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में उनकी याद एक बार फिर ताजा हो गई। सचिन के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी ने उनकी 10 नंबर की जर्सी पहनने की कोशिश नहीं की। लेकिन कोलंबो में अपने अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहने नजर आए। 

शार्दुल ने खोला राज, क्यों पहनी सचिन तेंदुलकर की तरह 10 नंबर की जर्सी

shardul thakur Reveled Why he wear no 10 jersey in His ODI debut
शार्दुल ठाकुर
इसके बाद तो यह बात हर जगह चर्चा का विषय बन गई। कॉमेंट्री कर रहे अजय जडेजा ने भी सचिन की 10 नंबर की जर्सी का जिक्र किया और सचिन के साथ शार्दुल से जुड़ा एक किस्सा भी साझा कर डाला। वानखेड़े स्टेडियम में सचिन एक बार इंटरव्यू दे रहे थे। नेट पर गेंदबाजी कर रहे शार्दुल लगातार नो बॉल फेंक रहे थे। ऐसे में सचिन ने इंटरव्यू बीच में छोड़कर शार्दुल की डांट लगाई और उन्हें सही तरह गेंदबाजी करने की नसीहत दी। 

शार्दुल ने खोला राज, क्यों पहनी सचिन तेंदुलकर की तरह 10 नंबर की जर्सी

shardul thakur Reveled Why he wear no 10 jersey in His ODI debut
शार्दुल ठाकुर
टीम इंडिया की जीत के बाद जब शार्दुल से पूछा गया कि उन्होंने सचिन की तरह दस नंबरी जर्सी पहनी है। ऐसे में सबकी नजरें आप पर हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी बर्थ डेट का टोटल 10 है इसीलिए उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर 10 रखा है। शार्दुल का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उनकी जन्मतिथि का टोटल (16+10+1991) 10 होता है। दोनों खिलाड़ियों के दस नंबरी होने पर कई बातें कॉमन हैं सचिन तेंदुलकर और शार्दुल ठाकुर दोनों को शॉर्ट फॉर्म 'एसटी' है। इसके साथ ही दोनों का ताल्लुक भी मुंबई से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्दुल ने खोला राज, क्यों पहनी सचिन तेंदुलकर की तरह 10 नंबर की जर्सी

shardul thakur Reveled Why he wear no 10 jersey in His ODI debut
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ने अपने डेब्यू वनडे में शानदार गेंदबाजी की और दूसरे ही ओवर में पहला विकेट भी हासिल कर लिया। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को धोनी के हाथों कैच आउट करा अपना पहला विकेट झटका। मैच में उन्होंने 7 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed