फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर पर मोदी-शाह के फैसले से नाराज पाकिस्तानी क्रिकेटर, यूएन को दखल देने के लिए की अपील

Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi Asks UN and Donald Trump To Intervene After India Revoke Article 370
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार मिलने चाहिए। मालूम हो कि सोमवार को जम्मू कश्मीर से भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा दिया और राज्य सभा में जम्मू कश्मीर के लिए पुनर्गठन बिल पास हो गया। जम्मू कश्मीर के अब दो हिस्से होंगे। जम्मू कश्मीर व लद्दाख दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश होंगे।



Shahid Afridi Asks UN and Donald Trump To Intervene After India Revoke Article 370
shahid afridi

शाहिद अफरीदी ने भारत सरकार के इस कदम के बाद संयुक्त राष्ट्र पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को बनाए जाने पर सवाल खड़ा किया और पूछा कि क्या यूएन सो रहा है। अफरीदी ने ट्वीट किया,

'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। जैसे हम सभी के पास आजादी का अधिकार है, वैसे ही उन्हें भी मिले।

 

Shahid Afridi Asks UN and Donald Trump To Intervene After India Revoke Article 370
शाहिद आफरीदी - फोटो : ESPN

अफरीदी ने कहा कि यूएन का गठन आखिर क्यों हुआ? क्या वह सो रहा है। कश्मीर में मानवता के खिलाफ जो बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी की जा रही है उसे देखना जरूरी है। अमेरिका के राष्ट्रपति को मध्यस्थता करनी चाहिए।'

अफरीदी पहले भी कई बार कश्मीर को लेकर बयान देते रहे हैं। 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने कश्मीर को लेकर बयान दिया था। अफरीदी ने कहा था कि 'पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। यह अपने चार हिस्सों को नहीं संभाल पा रहा है। सबसे बड़ी चीज इंसानियत है। लोग वहां मर रहे हैं, यह दर्दनाक है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Afridi Asks UN and Donald Trump To Intervene After India Revoke Article 370
शाहिद अफरीदी - फोटो : social Media

उन्होंने स्वतंत्र कश्मीर का प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने लंदन में छात्रों से बात करते हुए कहा था कि, 'मेरा कहना है कि पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। कश्मीर भारत को भी को भी मत दो। इसे अलग आजाद रहने दो। कम से कम मानवता जिंदा रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed