{"_id":"5a9cbf9b4f1c1b512f8b559e","slug":"selectors-said-early-selection-the-reason-behind-mayank-agarwal-non-inclusion-in-nidahas-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल सेंचरी समेत 5 शतक जड़ने पर भी मयंक अग्रवाल को नहीं मिला मौका, चयनकर्ताओं ने दी यह दलील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ट्रिपल सेंचरी समेत 5 शतक जड़ने पर भी मयंक अग्रवाल को नहीं मिला मौका, चयनकर्ताओं ने दी यह दलील
Mon, 05 Mar 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mayank Agarwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच छह मार्च से होने वाली निदहास ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। वहीं कप्तान विराट कोहली समेत, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में रोहित शर्मा टीम को लीड करेंगे।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter
वहीं चयनकर्ताओं की कार्यनीति पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल श्रीलंका में होने वाली इस ट्राय सीरीज में रिषभ पंत, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर जैसे यंगस्टर्स को मौका मिला है।
3 of 5
मयंक अगरवाल
वहीं घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज किया है। कर्नाटक के इस धांसू बल्लेबाज ने हालिया सीजन में 2000 से भी ज्याद रन ठोके हैं। उन्होंने रणजी में एक ट्रिपल सेंचुरी समेत पांच शतक लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मयंक अग्रवाल
- फोटो : File
विजय हजारे ट्रॉफी में भी इस खिलाड़ी के बल्ले से जमकर रन निकले। इस टूर्नामेंट में मयंक ने तीन शतकों की मदद से सर्वाधिक रन बनाए। इतनी उपलब्धियों के बाद भी मयंक अग्रवाल को आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 5
मयंक अगरवाल
निदहास ट्रॉफी में मयंक अग्रवाल को शामिल न किए जाने पर चयनकर्ताओं ने कहा कि मयंक की शानदार फॉर्म आने से पहले ही ट्राय सीरीज के लिए स्क्वाड बन चुका था। हालांकि मयंक की फॉर्म को देखते हुए उन्हें निश्चित ही जून में अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।