फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली का नाम लेकर अपने साथियों को चिढ़ाता था यह गेंदबाज, अब मना रहा खुद की खैर

Mon, 02 Jul 2018 04:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
Sam Curran waiting for play against team india skipper Virat Kohli
Sam Curran

20 साल के युवा गेंदबाज सैम कर्रन ने बताया कि जब विराट कोहली सर्रे के लिए खेलने आने वाले थे, तो यह बात सुनकर टीम के सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित थे। कर्रन ने बताया कि वो विपक्षी टीमों के अपने साथी गेंदबाजों का ये कहकर मजाक उड़ा रहे थे कि उन्हें कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करनी होगी, लेकिन अब कर्रन खुद उस जगह खड़े हैं।

Sam Curran waiting for play against team india skipper Virat Kohli
virat kohli

इंग्लैंड टीम के लिए हाल ही में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद कर्रन भारत के खिलाफ सीरीज में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने को तैयार हैं। कर्रन को टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया और उनके सबसे बड़े बल्लेबाज कोहली का सामना करना होगा, जिसे लेकर कर्रन उत्साहित हैं।

Sam Curran waiting for play against team india skipper Virat Kohli
Sam Curran

कर्रन ने बताया, 'विराट कोहली के सामने गेंदबाजी करने को लेकर मैं भी काफी उत्साहित हूं। हालांकि उनका सामना करना मेरे लिए बिलकुल भी आसान नहीं होगा, लेकिन इंग्लैंड की पिचों पर मैंने काफी गेंदबाजी की है तो इसका फायदा उठाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sam Curran waiting for play against team india skipper Virat Kohli
Virat kohli

गौरतलब है कि कोहली काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले थे। उन्हें सर्रे की टीम से 6 मैच खेलने थे लेकिन गर्दन की चोट के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। सैम ने बताया कि इससे सर्रे टीम के खिलाड़ी काफी निराश हुए थे।

विज्ञापन
Sam Curran waiting for play against team india skipper Virat Kohli
sam curran

उन्होंने कहा, 'सर्रे ने कहा बड़े खिलाड़ी के सामने या उनके साथ खेलने से आपको काफी फायदा मिलता है। जब मुझे पता चला कि कोहली काउंटी खेलने इंग्लैंड आ रहे हैं तो मैंने सोच लिया था कि उनसे काफी कुछ सीखना है, लेकिन उनके न आने की खबर से मुझे बड़ा झटका लगा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed