टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर पूर्व दिग्गज कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दिया है। सचिन ने अपने बयान में कहा है कि विराट कोहली की सेना अफ्रीकी सरजमीं पर जीत का परचम लहरा सकती है। सचिन का मानना है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया बेहद ही संतुलित टीम है और उसके पास जीत हासिल करने का बेहद अच्छा मौका है। अंग्रेजी समाचार पत्र 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में सचिन ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर खेलना चुनौती भरा होता है, लेकिन यहां जीत के लिए टीम के तौर पर खेलना होगा। एक टीम के तौर पर टीम इंडिया तैयार दिखाई दे रही है।'
सचिन ने विराट कोहली को भी सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका में अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए। इस दौरान सचिन ने कहा, 'विराट कोहली तभी सफल होंगे जब टीम सफल होगी। विराट को अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए, उन्हें बेसिक्स पर ध्यान देना चाहिए। टीम विराट कोहली के इर्द-गिर्द ही खेलेगी। टीम इंडिया तभी सफल हो सकती है जब वो बड़े स्कोर बनाएगी। रन सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं करेंगे दूसरे खिलाड़ियों को भी सहयोग करना होगा।'
सचिन तेंदुलकर ने माना कि उनके समय में टीम इंडिया इतनी संतुलित नहीं थी। मौजूदा टीम बेहद ही मजबूत और संतुलित दिख रही है। सचिन ने कहा, 'मेरे 24 साल के करियर में मैंने भारत की इतनी संतुलित टीम कभी नहीं देखी। हार्दिक पांड्या की वजह से इस टीम में लचीलापन आ गया है। एक खिलाड़ी जो 17-18 ओवर फेंक सकता है और नंबर 7-8 पर गेंदबाजी कर सकता है वो टीम के लिए बड़े हथियार की तरह है। ये पांड्या की सबसे बड़ी सीरीज होगी और विराट कोहली उन पर निर्भर करेंगे।'
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Deccan Chronicle
दक्षिण अफ्रीका की तेज उछाल भरी पिच पर सचिन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तेजी और उछाल से डर लगेगा। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर काफी क्रिकेट खेला है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो तेज पिच पर नहीं खेल सकते। हमारे बल्लेबाज मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं।'
5 of 5
केएल राहुल
- फोटो : indianexpress
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में फर्स्ट इलेवन के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने कहा यह कहना मुश्किल होगा पर मैं इतना कह सकता हूं कि केएल राहुल अच्छे ओपनर हो सकते हैं। हालांकि, मैं उनको ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा हूं, लेकिन राहुल दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को अच्छी तरीके से हैन्डल कर सकते हैं। इस दौरान सचिन ने कहा कि सभी बल्लेबाज अच्छे और बुरे पिच से गुजरते हैं। इसलिए मौजूदा फॉर्म सर्वश्रेष्ठ हो सकता है, लेकिन ये प्रस्ताव पिच पर निर्भर करता है। सभी गेंदबाजों के पास पर्याप्त मौका है। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया से अच्छा करने की उम्मीद है।