{"_id":"5bb8c61a867a554468075be8","slug":"sachin-tendulkar-reveals-the-biggest-strength-of-prithvi-shaw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ की सबसे बड़ी ताकत का खुलासा तेंदुलकर ने किया, तो ये है युवा बल्लेबाज की खूबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ की सबसे बड़ी ताकत का खुलासा तेंदुलकर ने किया, तो ये है युवा बल्लेबाज की खूबी
Sun, 07 Oct 2018 09:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और 18 वर्षीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में शानदार शतक जमाया। पृथ्वी समेत पूरे देश के लिए के लिए यह पारी विशेष रही क्योंकि इस दौरान शॉ ने कई कीर्तिमान ध्वस्त किए। शॉ ने अपनी पहली ही अंतर्राष्ट्रीय पारी में क्रिकेट के दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया। इसमें 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे भरोसा था और अब राहत महसूस कर रहा हूं कि पृथ्वी ने पहली ही बार में विशाल स्कोर बनाया। बड़ा सवाल रहता है कि किसी लड़के ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया तो वह इंटरनेशनल स्तर पर इसे दोहरा पाएगा? पृथ्वी ने इसे साबित किया। इस पारी से आपकी टीम में जगह स्थायी होगी और आपको विश्व के सामने घोषणा करने में मदद मिलेगी कि भारत के स्टार हैं।'
3 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : self
45 वर्षीय तेंदुलकर ने बताया कि पृथ्वी की सबसे बड़ी ताकत क्या है। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे जितनी भी बार देखा है, उसमें पाया है कि वह बहुत जल्दी सीख लेता है। मेरे लिए प्रतिभा एक चीज है, लेकिन आप इस प्रतिभा का उपयोग कैसे करते हैं, वह मायने रखता है। अगर आपको इंटरनेशनल स्तर पर सफल होना है तो जल्द सीखना पड़ेगा। पृथ्वी इस मामले में आगे है। मुझे लगता है कि वह विभिन्न परिस्थितियों में भी खुद को ढालकर अच्छा प्रदर्शन करेगा। यही पृथ्वी की सबसे बड़ी ताकत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर ने यह भी बताया कि 10 साल पहले पृथ्वी से बात हुई थी तो क्या संवाद हुआ था। मास्टर ब्लास्टर ने कहा, '10 साल पहले मेरे एक दोस्त ने कहा था कि पृथ्वी के खेल को देखूं। उसने कहा, 'एक युवा लड़का है जो आपसे मिलना चाहता है और अगर आप भी उसे देखले तो बेहतर होगा।' दरअसल, पृथ्वी अपने खेल के बारे में विचार करना चाहता था और उस समय वह बेहद युवा था। मैंने उन्हें पहली बार देखा तो अपने दोस्त से कहा कि यह टीम इंडिया के लिए खेलेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
prithvi shaw sachin tendulkar
बकौल तेंदुलकर, 'मैंने अपने दोस्त से कहा कि आप भविष्य के क्रिकेटर की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा, आपको भरोसा है? मैंने कहा, 'मेरे शब्द ध्यान रखना, ये लड़का भारत के लिए खेलकर रहेगा। उस उम्र में पृथ्वी के आंख और हाथ का जो संयोजन था वो शानदार रहा। तकनीकी रूप से वह बेहद सही था। यह नैसर्गिक प्रतिभा है और मुझे लगता है कि ऐसा हर व्यक्ति के पास नहीं होता।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।