फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सचिन ने बताया कोरोना वायरस से बचाव का तरीका, कहा- इसे रोकने के लिए एक काम जरूरी

Tue, 17 Mar 2020 06:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Mar 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar created video to spread awareness on coronavirus asked everyone to follow steps
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे और महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर कोई अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। अब इसे लेकर खेल जगत के कई सितारे भी आगे आकर लोगों को जागरूक करने लगे हैं। फिलहाल क्रिकेट के दिग्गज और भारत की शान सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Sachin tendulkar created video to spread awareness on coronavirus asked everyone to follow steps
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने वीडियो के माध्यम से यह भी बताने की कोशिश की है कि कैसे कोरोना से निपटा जा सकता है। सचिन ने एक मिनट के वीडियो में हाथों को सही से धोने का तरीका बताया है और लोगों से भी उसे अपनाने के लिए कहा है। सचिन ने वीडियो में इस बात पर जोर दिया है कि हाथों को साबुन के साथ अनिवार्य रूप से धोना है और वो भी 20 सेकंड तक हर तरफ से सफाई करना है।

Sachin tendulkar created video to spread awareness on coronavirus asked everyone to follow steps
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन वीडियो में हाथ धोते नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ लोगों को धोने का सही तरीका भी समझा रहे हैं। सचिन ने वीडियो में कहा, 'हम सभी कोरोना वायरस की वजह से बहुत चिंतित हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक चीज हम कर सकते हैं जो बहुत जरुरी है। सिर्फ पानी से ही हाथ धोइए, साबुन जरुर इस्तेमाल करना है। जब आप हाथ मल रहे हो साबुन से, यह आपकी सुरक्षा के लिए है, बीस सेकंड जरुरी है, ऊपर से भी साफ करना जरुरी है। हाथ अच्छी तरह से साफ कीजिए और उससे भी जरुरी चीज, उसे सही तरह से सुखाना।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin tendulkar created video to spread awareness on coronavirus asked everyone to follow steps
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व क्रिकेटर से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी लोगों से सावधानी बरतने के लिए कह चुके हैं और कोरोना को लेकर साथ लड़ने के लिए लोगों से अपील की है। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सतर्क रहने के कह चुके हैं। 

https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/rohit-sharma-shared-message-on-coronavirus-issue-appeal-with-everyone-to-follow-guideline

विज्ञापन
Sachin tendulkar created video to spread awareness on coronavirus asked everyone to follow steps
कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने के लिए बस में स्प्रे करता स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दो महीने पहले चीन से फैले इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक सात हजार से अधिक लोगों की जान ली है और डेढ़ लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया। वहीं भारत में इससे अब तक तीन मौतें हुई हैं और 130 से अधिक मामले सामने आए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed