{"_id":"5b6d17654f1c1b75568b64d7","slug":"sachin-tendulkar-admits-arjun-carries-the-weight-of-last-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के बारे में सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बाधाएं आएंगी पर रास्ता खुद बनाएगा अर्जुन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटे के बारे में सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बाधाएं आएंगी पर रास्ता खुद बनाएगा अर्जुन
Fri, 10 Aug 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट के मैदान पर कोई कमाल करने से पहले ही वह सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। वह अपने साथ सरनेम 'तेंदुलकर' का दबाव लेकर चल रहे हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा से जनता के बीच लोकप्रिय विषय बना रखा है। उनके पिता जो भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम हैं सचिन तेंदुलकर, ने कहा कि वह अपने बेटे के क्रिकेट में दखलंदाजी नहीं करेंगे। सचिन चाहते हैं कि उनका बेटा अपने क्रिकेट का पूरा आनंद उठाए।
2 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से डेब्यू किया। उन्होंने यूथ टेस्ट मैच में शिरकत की और दो चार दिवसीय मैच में कुल तीन विकेट चटकाए। 18 वर्षीय अर्जुन के लिए यह दौरा यादगार नहीं रहा क्योंकि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कोई कमाल नहीं फैला सके। सचिन चाहते हैं कि उनका बेटा अपने दम पर आगे बढ़े। वह अर्जुन के बारे में एक पिता बनकर बात करना पसंद करेंगे न कि क्रिकेटर बनकर।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर
महान क्रिकेटर को भरोसा है कि अर्जुन अपना रास्ता खुद बनाएंगे जब तक वह खेल के लिए जुनूनी हैं। उसके रास्ते में कई बाधाएं आएंगी, लेकिन अर्जुन अपना रास्ता खुद बनाएंगे। तेंदुलकर ने बीबीसी से बातचीत में कहा, 'मैंने अर्जुन को आजादी दे रखी है कि वो जो करना चाहे करे। वो बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है। वह क्रिकेट में अपने समय का आनंद उठा रहा है, जिसमें मैं हस्तक्षेप नहीं कर रहा। जब तक वह क्रिकेट खेलने का जुनूनी है, मुझे भरोसा है कि कई बाधाएं आएंगी, लेकिन वो तैयार रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर ने स्वीकार किया कि अर्जुन को काफी दबाव झेलना पड़ेगा क्योंकि वह लोकप्रिय सरनेम लेकर साथ साथ चल रहा है, लेकिन वो इसे मसला नहीं मानता। सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'नाम की वजह से अर्जुन पर काफी दबाव रहता है, लेकिन मैं उस बारे में ज्यादा बात नहीं करता। मैंने भारतीय मीडिया से भी कहा है कि अर्जुन से बात पिता बनकर करता हूं न कि क्रिकेटर बनकर।'
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में नेट्स पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजी का अभ्यास कराया। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब अर्जुन ने भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स पर बॉलिंग की हो। इसके पहले भी कई सीरीज पर वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ पसीना बहाते नजर आ चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।