{"_id":"5a3b562a4f1c1b9f678c2ae8","slug":"rohit-sharma-says-ms-dhoni-at-no-4-is-ideal-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा बोले- इस बल्लेबाज को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराना टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा बोले- इस बल्लेबाज को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराना टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा
Thu, 21 Dec 2017 03:08 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने बुधवार को कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन के विशाल स्कोर से मात दी। रनों के लिहाज से यह टीम इंडिया की टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत भी है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
जीत के बाद टीम इंडिया के मौजूदा कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने एमएस धोनी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि धोनी पिछले कुछ समय से मैच फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाना चाहिए।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : BCCI
गौरतलब है कि कटक में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेली। खेलने के दौरान वो अपने पुराने रंग में दिखे। इस दौरान धोनी ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंदों में शानदार 39 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
रोहित ने कहा, 'उन्हें वन-डे में ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने बताया है कि क्लास स्थिर होती है। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं और नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना उनके लिए उनके लिए सही है। उन्होंने कई मैच खेले और जिताएं हैं। इसलिए इस प्रारूप में आगे जाने के लिए हमें लगता है कि उनके लिए यह स्थान सही है।' उन्होंने आगे कहा, 'काफी लंबे समय से वो पारी को समाप्त करने की जिम्मेदारी उठा रहे थे। लेकिन अब हमें लगता है कि किसी और को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। धोनी मध्यक्रम में स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन बनाई। जवाब में श्रीलंका की टीम 16 ओवर में महज 87 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि पंड्या ने 3 तो कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। इस मैच में चहल को 'मैन ऑफ द मैच' से नबाजा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।