फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: नागपुर टेस्ट में शतक लगाने के बाद रोहित के अजब बोल- हमेशा मलाल तो रहता ही है

Tue, 28 Nov 2017 09:01 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Tue, 28 Nov 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma said, I am glad to be back on my feet
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच नागपुर में हुए दूसरे टेस्ट में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 102* रन की शानदार पारी खेली। दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के जीत के बाद शर्मा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने पैरों पर खड़े होकर क्रिकेट खेल रहा हूं।' गौरतलब हो कि कुछ साल पहले फुटबॉल खेलने के दौरान रोहित के जांघ में चोट लग गई थी। 

Rohit Sharma said, I am glad to be back on my feet
रोहित शर्मा - फोटो : bcci

इसके साथ ही उन्होंने अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा, जो लंबे प्रारूप में चार साल से अधिक समय में उनका पहला शतक है। दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सिर्फ 22 टेस्ट खेलने के बारे में पूछने पर रोहित ने दूसरे टेस्ट के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'आपके जीवन में हमेशा ही मलाल होते हैं। यहां तक कि यदि आप 10,000 रन बनाओगे तो भी आपको लगेगा कि मुझे 15,000 रन बनाने चाहिए थे या लोग आपसे कहेंगे कि आपको 15,000 रन बनाने चाहिए थे।'

 

Rohit Sharma said, I am glad to be back on my feet
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

उन्होंने कहा,  'मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं क्योंकि जब मैं 2016 में जांघ की सर्जरी से गुजर रहा था तो उस समय मैं सोच रहा था कि क्या मैं दोबारा चल भी पाऊंगा या नहीं।' मैं बहुत खुश हूं कि एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हूं, खेल रहा हूं और रन बना रहा हूं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma said, I am glad to be back on my feet
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

30 वर्षीय रोहित ने कहा कि वह वर्तमान में जीना चाहते हैं और अतीत के बारे में नहीं सोचते। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अतीत में हो चुकी चीजों के बारे में सोचे। मैं उन चीजों को देखना चाहता हूं जो मेरे सामने हैं और मैं चीजों को इसी तरह से देखता हूं। जब मैं टीम इंडिया में आया ही था तब मैं काफी चीजों के बारे में सोचा करता था लेकिन अब नहीं।'
 

विज्ञापन
Rohit Sharma said, I am glad to be back on my feet
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित ने कहा, 'मुझे उन चीजों के लिए तैयार रहना चाहिए जो मेरे सामने आने वाली हैं और यही मायने रखता है। अतीत में जो हुआ वह गुजर चुका है। आप उसे कभी नहीं बदल सकते। मैं उन चीजों को बदल सकता हूं जो मेरे सामने हैं और दिल्ली टेस्ट मैच को लेकर बेताब हूं और इसके बाद वन-डे सीरीज और फिर दक्षिण अफ्रीका सीरीज।' 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed