फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा आखिरी टी-20 में रचेंगे इतिहास! तोड़ सकते हैं टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 11 Nov 2018 03:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma can become most successful

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में नाबाद 111 रन बनाकर इतिहास रच दिया था।



इस शतक के साथ ही न सिर्फ टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई थी बल्कि 'हिटमैन' ने विराट कोहली को भी टी-20 रन के मामले में पछाड़ दिया था।

अब रविवार को चेन्नई में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में रोहित शर्मा के पास खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट के सबसे बड़े खिलाड़ी बनने का सुनहरा अवसर है।

Rohit Sharma can become most successful

रोहित 86 इंटरनेशनल टी-20 मैच की 79 पारियों में 33.89 की औसत से 2203 रन बना चुके हैं। वे इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल से 69 रन पीछे हैं।

Rohit Sharma can become most successful

रोहित ने पिछले मैच में जैसा प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए उनके लिए ये रन बनाना असंभव नहीं हैं। रोहित ने लखनऊ में पिछले मैच में शतक (111) जड़ा था और वे इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। गप्टिल के नाम 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma can become most successful

सबसे ज्यादा छक्के

रोहित के नाम इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 96 छक्के दर्ज है और वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद दूसरे क्रम पर हैं।

गप्टिल और गेल 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित को इन दोनों को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंचने के मामले में 8 छक्के और लगाने होंगे।

रोहित ने लखनऊ टी-20 में 7 छक्के लगाए थे और यदि इस बार भी उन्होंने उसी तरह की विस्फोटक पारी खेल 8 छक्के जड़ दिए तो वे शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Rohit Sharma can become most successful
इस वर्ष सबसे ज्यादा रन

रोहित इस वर्ष 15 टी-20 मैचों में 556 रन बना चुके हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के नाम पर हैं। फखर ने 17 मैचों में 576 रन बनाए हैं और यदि रोहित ने चेन्नई टी-20 मैच मैं 21 रन बना लिए तो वे इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को पीछे छोड़ 2018 में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed