फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा पाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी

Thu, 24 Nov 2016 09:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
ricky ponting can become chief selector of cricket australia
- फोटो : Getty Images
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में मात खा चुकी ऑस्ट्रेलियन टीम काफी बुरे दौर से गुजर रही है। साउथ अफ्रीका से 2-0 से सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रोडनी मार्श ने अपने पद से इस्तीफा देकर टीम को एक नया झटका दिया है। 

क्या ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा पाएगा ये दिग्गज खिलाड़ी

ricky ponting can become chief selector of cricket australia
- फोटो : Getty Images
रोडनी मार्श का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ करार 2017 तक था लेकिन साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलने के बाद मार्श ने तुरंत इस्तीफा दे दिया। टीम को संभालने के लिए ट्रेवर होन्स को चेयरमैन और ग्रेग चैपल को अंतरिम चयनकर्ता बनाया गया है।

क्या ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा पाएगा ये दिग्गज खिलाड़ी

ricky ponting can become chief selector of cricket australia
- फोटो : Getty Images
कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अगले मुख्य चयनकर्ता बन सकते हैं। रिकी पॉन्टिंग का मुंबई इंडियंस के कोच के तौर पर कार्यकाल हाल ही में खत्म हुआ है। माना जा रहा है कि पॉन्टिंग का अनुभव और तकनीक टीम को खराब दौर से निकालने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा पाएगा ये दिग्गज खिलाड़ी

ricky ponting can become chief selector of cricket australia
- फोटो : Getty Images
कहा जा रहा है कि पॉन्टिंग को मुख्य चयनकर्ता या कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इन अफवाहों पर पॉन्टिंग का कहना है कि वो चयनकर्ता की भूमिका संभालने के लिए तैयार हैं। पॉन्टिंग ने ये भी कहा कि अगर उन्हें कोच बनने को कहा जाए तो वो इसके बारे में भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्या ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा पाएगा ये दिग्गज खिलाड़ी

ricky ponting can become chief selector of cricket australia
- फोटो : Getty Images
एक क्रिकेटर के तौर पर रिकी पॉन्टिंग का करियर शानदार रहा है। टेस्ट और वनडे कप्तानी के दौरान पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया को नई ऊंचाई पर ले गए थे। उनकी कप्तानी में  ऑस्ट्रेलिया दो बार वर्ल्ड कप भी जीता है। पॉन्टिंग आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटोर में रहे हैं। इसी दौरान साल 2015 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस चैंपियन बना था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed