भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को नाथन लायन ने अपने एलबीडब्ल्यू आउट होने के फैसले की समीक्षा नहीं करने का निर्णय लिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा टीम की जमकर आलोचना की है।
लायन को कुलदीप यादव की गेंद के पैड पर लगने के बाद एलबीडब्ल्यू करार दिया गया। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मिशेल स्टार्क से पूछा कि उन्हें अंपायर के फैसले की समीक्षा लेने का विकल्प लेना चाहिए या नहीं, लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया जबकि उस समय पारी के दो रिव्यू बचे हुए थे और केवल दो ही विकेट रह गए थे।
चौथे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 300 रन के स्कोर पर सिमट गई, जिससे भारत ने फॉलोआन देने का फैसला किया। भारत ने सात विकेट पर 622 रन पर पहली पारी घोषित की थी।
4 of 6
रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : file photo
पोंटिंग ने चैनल सेवन पर कहा, 'वो आउट होना काफी कुछ बताता है, इससे पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की मानसिक स्थिति अभी कैसी है। कहीं भी कोई भी निराशा नहीं दिखती। उन्होंने इस पहलू के बारे में क्यों नहीं सोचा? उनके पास तब भी दो रिव्यू बचे थे। '
पोंटिंग ने स्टार्क भी आलोचना की जो दूसरे छोर पर थे और उन्होंने इसमें कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, 'सीधे इनकार कर देने से मिशेल स्टार्क का मतलब था कि यह फैसला लेना मुझ पर नहीं निर्भर नहीं करता, तुम्हें फैसला करना है।