{"_id":"6006f3019412e40c6d52455a","slug":"ravi-shastri-gets-emotional-speaking-about-greatest-series-of-all","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खड़ूस माने जाते हैं कोच शास्त्री, ऐतिहासिक जीत के बाद वो भी रो पड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खड़ूस माने जाते हैं कोच शास्त्री, ऐतिहासिक जीत के बाद वो भी रो पड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की भाषा में भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को 'खड़ूस' कहा जाता है यानी वह आम तौर पर अपने जज्बात जाहिर नहीं करते लेकिन भारत की युवा टीम की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद रवि शास्त्री भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : social media
दरअसल, 1984 में शास्त्री भारत की अंडर 25 टीम कप्तान थे। उस समय उन्होंने टीम मैनेजर को मोहम्मद अजहरूद्दीन को उनके दादा की सेहत नासाज होने के बारे में बताने नहीं दिया था क्योंकि अजहर उस समय भारतीय टीम में जगह बनाने की दहलीज पर थे और शास्त्री नहीं चाहते थे कि मैच छोड़कर वह यह मौका गंवाए। वही शास्त्री गाबा का किला फतह होने के बाद हाथ में तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाते ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को देखकर भावुक हो गए।
3 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : social media
शास्त्री ने कहा, 'मैं भावुक हो गया। आम तौर पर मेरी आंख में आंसू नहीं आते लेकिन मैं भी भावुक हो गया। उन्होंने कहा, 'मेरी आंखें भर आई क्योंकि यह अवास्तविक था। इन लड़कों ने जो किया, वह इतिहास में सबसे शानदार जीत में से एक के रूप में दर्ज हो जाएगा। कोरोना काल, खिलाड़ियों की चोटें और 36 रन पर आउट होने के बाद ऐसा प्रदर्शन।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
खिलाड़ियों को सारी सुर्खियां मिलने से क्या उन्हें लगता है कि श्रेय नहीं मिला, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'कोच का काम होता है लड़कों को मानसिक रूप से तैयार करना। उनका जो माइंडसेट है उसको क्लीयर करने के लिए। ज्यादा पेचीदा करने की जरूरत नहीं और खेल सरल रखा तो काफी काम होता है।'उन्होंने कहा, 'और कोच का क्या। वो तो ड्रेसिंग रूम में बैठा रहता है। लड़के बाहर जाकर लड़ते हैं। कोई स्टेटमेंट का जरूरत नहीं। क्रिकेट बात करेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।