{"_id":"5a03daf74f1c1b68678ba5fb","slug":"ranji-trophy-semifinal-against-tn-most-memorable-for-me-says-sachin-tendulkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर ने बताया, रणजी ट्रॉफी का सबसे यादगार मैच कौनसा है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर ने बताया, रणजी ट्रॉफी का सबसे यादगार मैच कौनसा है
Thu, 09 Nov 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बताया कि रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप में उनका सबसे यादगार मैच कौनसा है। तेंदुलकर ने कहा कि 1993-1994 में वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल उनका सबसे यादगार मैच है।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : amar ujala
मुंबई के ऐतिहासिक 500वें रणजी मैच का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक फंक्शन में तेंदुलकर ने कहा, 'मैं कहना चाहूंगा कि 1993-94 में तमिलनाडु के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल मेरा सबसे यादगार मैच है।' बता दें कि मुंबई अपना ऐतिहासिक 500वां रणजी मैच बड़ौदा के खिलाफ खेलेगा।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
तेंदुलकर ने साथ ही कहा कि तमिलनाडु द्वारा पहली पारी में बनाए 485 रन के स्कोर को मुंबई ने किस तरह पार किया और वो उस समय आखिरी बल्लेबाज संतोष सक्सेना के साथ क्रीज पर थे। दोहरा शतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे तेंदुलकर ने यह भी बताया कि गेंद बदलने के बाद अचानक रिवर्स स्विंग होना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ..
उन्होंने कहा, 'मैं क्रीज के बाहर खड़ा था और हेमांग बदानी ने पॉइंट से गेंदबाज को तमिल में कहा कि मैं क्रीज के बाहर खड़ा हूं। जब गेंदबाज अपने रनअप की शुरुआत करता तो मैं क्रीज के अंदर चले जाता। मैच के बाद मैंने बदानी को कहा कि मैं तमिल समझता हूं।' मुंबई ने यह मैच 8 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
तेंदुलकर ने यह भी ध्यान दिलाया कि रणजी मैचों में मुंबई का सफलता प्रतिशत 47 है। उन्होंने कहा, 'अगर मैं ये कहूं कि यह अविश्वसनीय है तो कम होगा।' इस फंक्शन में सचिन के अलावा माधव आप्टे, अजित वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर, सुधीर नाइक, संजय मांजरेकर और अमोल मुजुमदार भी मौजूद थे। इन सभी पूर्व खिलाड़ियों ने मुंबई के लिए अपने-अपने यादगार पलों को साझा किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।