फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिनी IPL के लिए तैयार राजस्थान रॉयल्स

Wed, 01 Apr 2020 02:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 01 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Royals Ready For Mini IPL With Indian Players
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान रॉयल्स के सीईओ रंजीत बरठाकुर ने बुधवार को कहा कि इस मुश्किल समय में केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ छोटी अवधि का आईपीएल भी अच्छा होगा। उन्होंने इसके साथ ही खुलासा किया कि इस टी-20 लीग के भाग्य का फैसला 15 अप्रैल से पहले किए जाने की संभावना नहीं है। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं।


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस लीग को लेकर अभी तक फैसला नहीं किया है, जिसे कोविड-19 महामारी और विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर लगी पाबंदी को देखते हुए कम से कम 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार यह टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होना था।
Rajasthan Royals Ready For Mini IPL With Indian Players
बीसीसीआई

बरठाकुर ने कहा कि हम केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ छोटे टूर्नामेंट के लिए तैयार है। आखिरकार यह है तो इंडियन प्रीमियर लीग ही। महामारी को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लगा है और वर्तमान हालात देखकर इसके आयोजन की संभावना नहीं लग रही है। बीसीसीआई के पास हालांकि कुछ द्विपक्षीय सीरीज की तिलांजलि देकर साल के अंत में आईपीएल के आयोजन का विकल्प है।

Rajasthan Royals Ready For Mini IPL With Indian Players
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

रॉयल्स के कार्यकारी अधिकारी ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखकर फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि यह असाधारण समय है और स्थिति में सुधार पर बीसीसीआई को अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे। बरठाकुर ने कहा कि पहले हम केवल भारतीय खिलाड़ियों के आईपीएल के बारे में नहीं सोच सकते थे, लेकिन अब भारत में पर्याप्त अच्छे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Royals Ready For Mini IPL With Indian Players
rajasthan royals

आईपीएल नहीं करवाने के बजाए, केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट आयोजित कराना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन कब हो सकता है, इसका फैसला बीसीसीआई को करना है और मेरा मानना है कि ऐसा फैसला 15 अप्रैल के बाद ही किया जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed