फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के बाद अंक तालिका में हुआ फेरबदल, जानिए किसे हुआ फायदा-नुकसान

Fri, 14 Jun 2019 12:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
rain spoils india vs new zealand match points table after 18th match of world cup
बारिश और क्रिकेट - फोटो : social media

गुरुवार को एक बार फिर से बारिश ने वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में खलल डाला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला 18वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। 



नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले मुकाबले के रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक का बंटवारा हो गया। ये इस वर्ल्ड कप में चौथी बार हुआ जब बिना किसी नतीजे के मैच रद्द हो गया और अंकों का बंटवारा हो गया।

इस रद्द मैच के बाद आईए एक नजर डाल लेते हैं अंक तालिका पर और जानते हैं कि 15 दिन के बाद कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद है।  

rain spoils india vs new zealand match points table after 18th match of world cup
न्यूजीलैंड - फोटो : social media

अंक तालिका में पहले स्थान की बात करें तो केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड ने बढ़त बनाई हुई है। 4 मुकाबले खेलने के बाद तीन जीत और एक मैच के रद्द होने के बाद कीवी टीम अभी 7 अंकों और +2.163 की रन रेट के साथ सबसे आगे है।
 

rain spoils india vs new zealand match points table after 18th match of world cup
ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अब आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच गई है। विश्व कप की प्रबल दावेदरों में से एक ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है तो वहीं उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है। वो 6 अंकों और +0.570 की रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rain spoils india vs new zealand match points table after 18th match of world cup
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने 3 मैच खेला है जिसमें उसे 2 में जीत मिली है तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। वो अब 5 अंकों और +0.539 के रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
rain spoils india vs new zealand match points table after 18th match of world cup
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

वहीं वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम पिछले हफ्ते की तुलना में दूसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और एक में हार। वो 4 अंकों और +1.307 की रन रेट के साथ टॉप 4 में बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed