फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 लोकसभा चुनाव के लिए किस पार्टी से मिला टिकट? राहुल द्रविड़ ने हंसकर दिया यह जवाब

Fri, 21 Sep 2018 05:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid says he is not at all interested in politics
राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में भारतीय अंडर-19 व इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अगले साल वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ से पूछा गया कि जानकारी मिली है कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आपको किसी राजनीतिक पार्टी ने टिकट दिया है। इस पर द्रविड़ ने मुस्कुराकर कहा, 'जी नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है।'

rahul dravid says he is not at all interested in politics
Rahul dravid

देश की राजधानी में मणिपाल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए द्रविड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगले साल चुनाव में उतरने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मुझे किसी पार्टी ने भी टिकट की पेशकश नहीं की है। मेरे से इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया गया।'

rahul dravid says he is not at all interested in politics
राहुल द्रविड़

बता दें कि राहुल द्रविड़ को मणिपाल हॉस्पिटल ने अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। द्रविड़ ने इस दौरान फिटनेस संबंधी विषयों पर खुलकर अपने विचार रखें और साथ ही साथ यो-यो टेस्ट के बारे में भी प्रतिक्रिया जाहिर की। द्रविड़ ने कहा, 'एक खिलाड़ी कई बार चोटिल होता है। पहले उसे अपना इलाज कराने के लिए विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब देश में ही सुविधाएं उपलब्ध हो रही है, जिससे खिलाड़ी को इलाज कराना आसान हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul dravid says he is not at all interested in politics
राहुल द्रविड़

यह पूछने पर कि यो-यो टेस्ट टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है और क्या पहले भी भारतीय खिलाड़ियों को इस प्रकार के टेस्ट से गुजरना होता था? इस पर द्रविड़ ने कहा, 'यो-यो टेस्ट खिलाड़ियों के लिए बेहतर हैं क्योंकि इससे वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं। पहले भी भारतीय खिलाड़ियों का फिटनेस परीक्षण होता था, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें बदलाव होता गया। मुझे खुशी है कि युवा खिलाड़ी काफी फिट हैं और इससे देश का भविष्य सुनहरा है।'

विज्ञापन
rahul dravid says he is not at all interested in politics
राहुल द्रविड़

याद हो कि कई क्रिकेटर अपनी दूसरी पारी राजनीति में खेल चुके हैं। हालांकि, द्रविड़ ने इस राह को नहीं अपनाया और कोचिंग की ओर रुख किया जहां उन्होंने कई युवा खिलाड़ी तैयार किए हैं। बता दें कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ने तमाम अटकलबाजियों के बावजूद खुद को अभी तक राजनीति से दूर रखा हुआ है। गांगुली हालांकि क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश कर चुके हैं और वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed