फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होंगे कई बदलाव, ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर

Fri, 23 Jun 2017 11:22 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Fri, 23 Jun 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Probable Playing XI for Team India In 1st ODI against West Indies
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल मैच हार जाने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर गई है। भले ही यह दौरा काफी छोटा हो, मगर भारतीय क्रिकेट में तमाम उठापटक के बाद इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। कैरेबियाई जमीन पर टीम के पास जीत की लय बनाने का एक बड़ा मौका है। ऐसे में जानिए कौनसे 11 खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है:

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होंगे कई बदलाव, ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर

Probable Playing XI for Team India In 1st ODI against West Indies
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
सलामी बल्लेबाज
चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने वाले ओपनर रोहित शर्मा को आराम दिया है। ऐसे में वेस्टइंडीज में टीम इंडिया के लिए शिखर धवन के साथ अजिंक्य रहाणे नजर आ सकते है। धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया, मगर यह फॉर्म बनाए रखने का मौका है। कोहली से साफ कर दिया कि रहाणे टीम के लिए पारी शुरू करेंगे।

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होंगे कई बदलाव, ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर

Probable Playing XI for Team India In 1st ODI against West Indies
ऋषभ पन्त
मध्यक्रम
इस क्रम में कप्तान कोहली के अलावा युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। पहले 1 या 2 वनडे में दोनों का खेलना तय है। हालांकि टीम में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत भी शामिल हैं, मगर धोनी और युवराज की फॉर्म परीक्षण के लिए यह दौरा काफी अहम होगा। ऐसा भी हो सकता है कि कोहली, धोनी-युवी, दोनों में से एक को मौका दें और कार्तिक-पंत के लिए वनडे के दरवाजे खुल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होंगे कई बदलाव, ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर

Probable Playing XI for Team India In 1st ODI against West Indies
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
ऑलराउंडर
टीम इंडिया के लिए केदार जाधव और हार्दिक पांड्या यह भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीम के लिए दिक्कत यह भी है कि वो 7 बल्लेबाज नहीं खिला सकती क्योंकि 10 ओवर फेंकने वाले 2 गेंदबाज उसकी जरूरत है। ऐसे में जाधव और पांड्या ही विकल्प के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए पांड्या को बल्लेबाजी में नंबर 4,5 या 6 पर भी प्रमोट कर एक प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होंगे कई बदलाव, ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान पर

Probable Playing XI for Team India In 1st ODI against West Indies
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
स्पिनर
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में 3 स्पिनर शामिल किए हैं। ऐसे में टीम को चाहिए को वो भविष्य की तैयारी करे और जडेजा या अश्विन में से एक को मौका दे। यदि ऐसा होता है तो, जडेजा को मौका मिलना तय है। इसके अलावा कुलदीप यादव को दूसरे स्पिरन के रूप में टीम में मौका मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed