{"_id":"5f31adf68ebc3e411b541743","slug":"pakistan-cricketer-danish-kaneria-wants-to-visit-ayodhya-says-i-am-a-devoted-hindu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम लला के दर्शन करना चाहता है यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, अयोध्या आने की जताई ख्वाहिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राम लला के दर्शन करना चाहता है यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, अयोध्या आने की जताई ख्वाहिश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दानिश कनेरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में हिन्दुओं की धर्मनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया। उधर पाकिस्तान की तरफ से खेल चुके हिन्दू क्रिकेटर दानिश कानेरिया ने राम मंदिर को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
दानिश कनेरिया
कनेरिया ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे अयोध्या जरूर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह एक हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं। उन्होंने कहा की भगवान राम अगर उन्हें बुलाएंगे तो वे जरूर आएंगे।
3 of 5
Danish kaneria
कनेरिया ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे लिए, यह एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या आना चाहूंगा। मैं एक समर्पित हिंदू हूं और मैं हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दानिश कनेरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में 39 वर्षीय कनेरिया ने पाकिस्तान टीम पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। कनेरिया कुछ समय पहले तब अचानक से चर्चा में आ गए जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि इस गेंदबाज के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों का बर्ताव अच्छा नहीं था। अख्तर ने दावा किया था कि कनेरिया के हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे। इसके बाद कनेरिया ने भी सामने आकर अख्तर की बातों में हामी भरी थी और पाकिस्तान क्रिकेट पर भेदभाव का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
5 of 5
दानिश कनेरिया
बात करें कनेरिया के क्रिकेट करियर की तो वे पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले दूसरे हिन्दू थे। उन्होंने कुल 79 अंतरराष्ट्रीय मैच (61 टेस्ट और 18 वनडे) मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 और वनडे में 15 विकेट चटकाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।