फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND: Kiwi bowlers did not put enough pressure on the Indian batsmen

NZ vs IND: न्यूजीलैंड पर यहां भारी पड़ी टीम इंडिया, इस वजह से मिली पहले टी-20 में जीत

Sat, 25 Jan 2020 08:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Jan 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Kiwi bowlers did not put enough pressure on the Indian batsmen
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

भारत ने लंबी उड़ान की थकान को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को शानदार जीत दर्ज की। ऑकलैंड में खेले गए पहले टी-20 में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड को बल्ला थमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान कीवियों ने पांच विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम ने एक ओवर पहले ही यह विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद कीवी दिग्गज रॉस टेलर ने बताया कि उनकी टीम भारत से कहां पीछे रह गई।

विज्ञापन

NZ vs IND: Kiwi bowlers did not put enough pressure on the Indian batsmen
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

अनुभवी खिलाड़ी रॉस टेलर ने अपनी टीम के इस लचर प्रदर्शन का जिम्मेदार गेंदबाजों को ठहराया। अपने बॉलर्स की आलोचना करते हुए कहा टेलर ने कहा कि वे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। टेलर ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त पिच पर उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाए, इसके साथ ही उनके गेंदबाज भारतीय मध्यक्रम पर दबाव नहीं बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

NZ vs IND: Kiwi bowlers did not put enough pressure on the Indian batsmen
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे - फोटो : ट्विटर

टेलर ने कहा, ‘इडेन पार्क (मैदान) में यह मुश्किल है। भारत ने आखिरी के तीन ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और हमें अधिक रन बनाने का मौका नहीं मिला। हम फिर भी आखिरी 10 ओवर में सौ रन बनाने में सफल रहे।’

उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उनके बल्लेबाजों को भी श्रेय देना होगा। टी-20 में आपको तुरंत सीखना होता है और उसे खेल में ढालना होता है। हमारे गेंदबाजों को उनकी शानदार बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ खेल के स्तर को ऊंचा करना होगा। भारत की बल्लेबाजी के दौरान हम ज्यादा खाली गेंदें फेंकने में सफल नहीं रहे, जिससे जरूरी रनगति नहीं बढ़ी और वे दबाव में नहीं आए।'

विज्ञापन

NZ vs IND: Kiwi bowlers did not put enough pressure on the Indian batsmen
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

इडेन पार्क हमेशा बल्लेबाजों के लिए अच्छा रहता है।’ कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन और टेलर की अर्धशतकीय पारियों से न्यूजीलैंड ने 200 से अधिक रन बनाए, लेकिन अय्यर के मैदान में आने से पहले लोकेश राहुल (56) और कप्तान विराट कोहली (45) ने शतकीय साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। टेलर ने अय्यर की तारीफ करते हुए कहा, ‘उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन दबाव में उसने गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर स्थिति को आसान कर दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed