पुलवामा हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तल्ख हुए रिश्ते सुधरने का नाम नहीं ले रहे। भारत, पाकिस्तान का हर मोर्चे पर बहिष्कार कर रहा है तो पाकिस्तान भी गीदड़-भभकी से नहीं चूक रहा। क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों ने पिछले सात साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। इसी मसले को लेकर पाकिस्तान की मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है।
2 of 4
फिरदौस आशिक अवान
- फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान की इस महिला मंत्री को लगता है कि भारतीय टीम उनके मुल्क से क्रिकेट खेलना चाहती है, लेकिन वो उनकी टीम है जो हिंदुस्तान से मुकाबला नहीं खेल रही। दरअसल, फिरदौस आशिक अवान जो प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहयोगी होने के साथ-साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी संभालती हैं, उन्होने बीते दिनों कहा कि, 'पाकिस्तान तब तक भारत से क्रिकेट नहीं खेलेगा, जब तक कश्मीर आजाद नहीं हो जाता।
3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मीडिया से बात करते हुए फिरदौस ने कहा कि भारत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना गलत है। भारत ने पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट रोकने के लिए कई झूठी साजिश रची हैं, जबतक भारत कश्मीरी लोगों को आजाद नहीं कर देता।
4 of 4
श्रीलंका क्रिकेट
- फोटो : social media
2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह चौपट था, लेकिन बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी हुई है। पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया तो अब बांग्लादेशी टीम वहां सीरीज खेल रही है। इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान को ही मिली है, लेकिन आतंकवाद को पनाह देने के कारण भारतीय टीम चाहती है कि इस टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को बदला जाए।