फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टीम इंडिया को तो सैम करन ने हराया, विराट कोहली जबरदस्त थे'

Sat, 04 Aug 2018 11:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nasser Hussain believes Virat Kohli should take responsibility as captain for loss in Edgbaston Test
विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया। बता दें कि इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पहले टेस्ट मुकाबले में 31 रन से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

Nasser Hussain believes Virat Kohli should take responsibility as captain for loss in Edgbaston Test
विराट कोहली

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन असाधारण रहा लेकिन उन्होंने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाये और कहा कि 'टीम इंडिया की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' 

Nasser Hussain believes Virat Kohli should take responsibility as captain for loss in Edgbaston Test
virat kohli 100

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'कोहली का प्रदर्शन इस मैच में असाधारण रहा। जिस तरह से उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की उसे देखते हुए उन्हें जीतना चाहिए था। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को मैच में वापसी दिलायी। मेरा हालांकि तब भी मानना है कि हार के लिए उन्हें भी थोड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasser Hussain believes Virat Kohli should take responsibility as captain for loss in Edgbaston Test
सैम करन

उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 87 रन था तथा करन और आदिल क्रीज पर थे और तब रविचंद्रन अश्विन को एक घंटे तक गेंदबाजी नहीं सौंपी गई। टीम इंडिया ने अपना नियंत्रण खो दिया। 

विज्ञापन
Nasser Hussain believes Virat Kohli should take responsibility as captain for loss in Edgbaston Test
नासिर हुसैन

हुसैन ने आगे कहा, 'अपनी कप्तानी में पीछे मुड़कर देखना चाहिए और कहना चाहिए 'जब मेरे पास ऐसा गेंदबाज है जिसका बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने औसत 19 है और बाएं हाथ का 20 वर्षीय बल्लेबाज खेल रहा है तब मैंने उसे गेंदबाजी से क्यों हटाया था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed