IPL 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने जहां अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता वहीं अपनी हरकत से उन्होंने एक विवाद को जन्म दे दिया। बीच मैदान किए गए हरकत से नाराज अंपायर ने उन्हें नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
VIDEO: जन्मदिन पर पोलार्ड ने बीच मैदान की शर्मनाक हरकत, अब लगा जुर्माना
मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर की तीसरी गेंद को वाइड न देने पर पोलार्ड नाराज हो गए। ड्वेन ब्रावो के गेंद फेंकने से पहले पोलार्ड लेग से ऑफ स्टंप की तरफ आ गए। ब्रावो ने गेंद और बाहर फेंक दी। ये गेंद क्रीज बॉक्स के बाहर पिच हुई थी और नियमों के मुताबिक वाइड करार दी जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पोलार्ड इससे नाराज हुए लेकिन कहा कुछ नहीं। ब्रावो जब अगली गेंद फेंकने आए तो पोलार्ड ऑफ स्टंप के बहुत बाहर खड़े थे। ब्रावो रनअप पर भाग रहे थे। उसी दौरान पोलार्ड ऑफ स्टंप से और आगे बढ़ते चले गए यहां तक कि वो पिच एरिया के बाहर निकल गए।
पोलार्ड की इस हरकत को दोनों अंपायर ने खेल भावना और नियम के विरुद्ध पाया। पोलार्ड को बुलाया गया और काफी देर उनसे बातचीत की गई। इसके पहले पोलार्ड ने बल्ला हवा में उछाल दिया था।
WATCH: What's up with Pollard?
देखें वीडियो
Full video here 📹📹https://t.co/4G5yINPdj2 #IPL2019Final #MIvCSK pic.twitter.com/tpNsK6aZi9
मैच के बाद पोलार्ड को IPL के कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया जिसके बाद उनपर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया।