हाल ही में टीम इंडिया की कप्तानी से अपना नाम वापिस लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के टॉस के दौरान बातचीत में धोनी ने अपनी कप्तान को लेकर काफी कुछ कहा।
महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, टीम की कप्तानी जारी रखेंगे
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : BCCI
35 वर्षीय धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी के सभी खिताब जिताए हैं। धोनी ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में आईसीसी विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपनी झोली में डाली थी।
महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, टीम की कप्तानी जारी रखेंगे
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
धोनी के कहा कि वो कप्तानी जारी रखेंगे। हालांकि भारत-ए के लिए अभ्यास मैच देश की नीली जर्सी में बतौर कप्तान उनका आखिरी मैच होगा, मगर वो आईपीएल में कप्तानी जारी रखेंगे। साथ ही धोनी ने कहा कि वो अपने राज्य की रणजी टीम का भी नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, टीम की कप्तानी जारी रखेंगे
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
10 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में इंडिया-ए की कमान धोनी के हाथ में है। 12 जनवरी को होने वाले दूसरे वनडे में अजिंक्य रहाणे इंडिया-ए की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, टीम की कप्तानी जारी रखेंगे
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
धोनी ने कहा कि अब वो अपने क्रिकेट का मजा लेना चाहते हैं। कोहली की कप्तानी में खेलने को उत्साहित धोनी ने कहा कि अब उनके पास जिम्मेदारियों का भार कम है और अब वो एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।