टीम इंडिया ने आयरलैंड को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दो मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे व आखिरी मुकाबले में 143 रनों से मात देकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कुछ ऐसा किया कि सबलोग हैरान रह गए, अगली स्लाइड में जानिए ऐसा क्या हुआः-
सुरेश रैना के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान पर क्यों गए थे धोनी, खुद किया खुलासा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 214 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड महज 70 रनों पर सिमट गई थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए थे।
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया था और उनकी जगह दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने का मौका दिया गया था।
दरअसल, इस मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा सीन देखने को मिला, जिससे सबलोग आश्चर्य में पड़ गए। हुआ यू कि ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जब सुरेश रैना और मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद थे तब धोनी अपने साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के लिए ड्रिंक्स और किट लेकर मैदान पर आए। हालांकि, इस मैच का वह हिस्सा नहीं थे, लेकिन ऐसा करके उन्होंने खिलाड़ियों सहति सबका दिल जीत लिया।
मैच के बाद जब धोनी से पूछा गया कि वह मैदान पर ड्रिंक्स लेकर क्यों गए थे, तब उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सब लोग मुस्कुराने लगे। उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में बैठकर बोर रहे थे, इसलिए ड्रिंक्स बोतल लेकर मैदान पर चले गए।'