{"_id":"5e6603d18ebc3eeb314f483a","slug":"ms-dhoni-needs-to-perform-in-ipl-for-india-comeback-says-bcci-sources-pointing-selectors-view","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में होगी धोनी की अग्निपरीक्षा, टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी करनी होगी यह शर्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में होगी धोनी की अग्निपरीक्षा, टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी करनी होगी यह शर्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 10 Mar 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयन समिति में अध्यक्ष सहित दो नए सदस्यों के शामिल होने के बावजूद एमएस धोनी पर पैनल का रुख नहीं बदला है। बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक धोनी को टीम में वापसी के लिए आगामी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
2 of 6
dhawan and pandya
सुनील जोशी के नेतृत्व वाली चयन समिति ने रविवार को अहमदाबाद में पहली बार बैठक की। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन किया। 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाली सीरीज के लिए चयनित भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को फिर से शामिल किया गया है।
3 of 6
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
जोशी से पहले चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद ने यह स्पष्ट कर दिया था कि टीम अब धोनी से आगे बढ़ चुकी है और उन्हें चयन के लिए पहले खेलना होगा। बात करें धोनी की तो वे अब लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए वे चेन्नई पहुंचकर सीएसके के अभ्यास सत्र में भाग लेना भी शुरु कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एम एस धोनी-रन आउट
- फोटो : social Media
बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आखिरी बार मैच खेला था, इसके बाद से उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और किसी भी सीरीज में टीम के साथ शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
ms dhoni ipl
बीसीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम चयन में धोनी की कोई चर्चा नहीं हुई और मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का सीधा चयन किया गया। अधिकारी के मुताबिक धोनी की वापसी अब तभी हो सकती है जब वे आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेंगे और सिर्फ धोनी ही नहीं, कई अन्य सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। अगर उन्होंने भी अच्छा खेला तो उन्हें भी टीम में मौका मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।