फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी ने नन्हें फैन को कर दिया खुश, इस तरह बना दिया स्पेशल दिन

Wed, 14 Nov 2018 11:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni meets the young fans and made his day
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में क्रिकेट फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी दीवानगी किस स्तर की है। क्रिकेट की पिच पर भारत को अपार उपलब्धियां दिलाने वाले धोनी देश के सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक हैं। माही ने देश के खाते में सबसे बड़ा नगीना 2011 विश्व कप की ट्रॉफी का जोड़ा था। भारत ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

Trending Videos
ms dhoni meets the young fans and made his day
ms dhoni

हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। मगर मैदान के बाहर उनका लोगों से मिलने का अंदाज अब भी काफी सौम्य है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। यही कारण है कि धोनी की फैन फॉलोइंग विश्वभर में है। 

ms dhoni meets the young fans and made his day
एमएस धोनी

एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी अपनी कार में बैठे एक नन्हें फैन से मिले और उसका दिन बना दिया। उन्होंने थोड़ी देर नन्हें फैन से बातीचत भी की। धोनी के व्यक्तित्व की तारीफ सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से हो रही है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni meets the young fans and made his day
ms dhoni

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब धोनी ने किसी फैन को खुश किया हो। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के दौरान अंतिम वन-डे से पहले धोनी ने एक दिव्यांग फैन से मुलाकात की थी और फोटो खिंचवाने से पहले उससे थोड़ी देर बातचीत भी की थी।

विज्ञापन
ms dhoni meets the young fans and made his day
ms dhoni and manish pandey

धोनी का फॉर्म भले ही अच्छा नहीं चल रहा हो, लेकिन उनके फैंस की लिस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धोनी की लगातार आलोचना हो रही है। हालांकि, इससे परे चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि 2019 विश्व कप के लिए धोनी ही विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद होंगे। माही अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed