फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के साथ फिर हुई अनहोनी, सेमीफाइनल में अपने नाम कर गए अनचाहा रिकॉर्ड

Thu, 11 Jul 2019 06:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni is the only batsman to get dismissed runout twice in ODI World Cup semifinals.
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में 12वें वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 221 रनों पर ढेर कर दिया और 18 रनों से मैच जीत लिया।  

MS Dhoni is the only batsman to get dismissed runout twice in ODI World Cup semifinals.
धोनी जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश की वजह से दो दिन तक चले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का दबदबा रहा। कीवियों की गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया ने घुटने टेक दिए। रवीन्द्र जडेजा और धोनी को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी बढ़िया पारी नहीं खेल पाया।  

MS Dhoni is the only batsman to get dismissed runout twice in ODI World Cup semifinals.
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त टीम इंडिया जीत के करीब थी और धोनी क्रीज पर मौजूद थे लेकिन गप्टिल के जादुई थ्रो ने उन्हें 50 रन पर रनआउट कर दिया। धोनी के इस रनआउट पर जहां अंपायर भी हैरान रह गए वहीं देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। इस रनआउट के साथ ही धोनी एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni is the only batsman to get dismissed runout twice in ODI World Cup semifinals.
धोनी - फोटो : ESPNcricinfo

धोनी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दो बार रनआउट होने वाले इकलौता बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2015 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनआउट हो गए थे। उन्होंने तब 65 गेंदों में 65 रन की पारी खेली थी लेकिन मैक्सवेल की थ्रो पर रनआउट हो गए थे। इस मैच में भी इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 रन से हार गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed