फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास की खबरों के बीच रांची पहुंचे धोनी, परिवार से बातचीत के बाद कर सकते हैं बड़ा एलान

Fri, 19 Jul 2019 01:24 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 19 Jul 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni back to ranchi last night may he decide on his retirement after parents concern
एम एस धोनी पहुंचे रांची - फोटो : social Media

संन्यास की चर्चाओं के बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार की रात अपने गृह शहर रांची पहुंचे। रात में अचानक उनके घर पहुंचने से उनके माता पिता भी चौंक गए। पूरा देश माही के क्रिकेट खेलने के भविष्य के उधेड़बुन में लगा हुआ है। फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि धोनी अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच कब खेलेंगे? क्या वह वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ जाएंगे। 

MS Dhoni back to ranchi last night may he decide on his retirement after parents concern
एम एस धोनी-साक्षी( फाइल फोटो) - फोटो : social Media

धोनी नई दिल्ली से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ लौटे हैं। रात में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भीड़ नहीं होने के कारण एमएस ने वहां कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह सिमलिया स्थित अपने घर निकल गए।  माना जा रहा है कि अपने माता पिता से बात कर अपने भविष्य का फैसला करेंगे। आईपीएल शुरू होने के बाद से धोनी सिर्फ दो बार रांची एक-एक दिन के लिए ही आए थे।

 
MS Dhoni back to ranchi last night may he decide on his retirement after parents concern
एमएस धोनी

पहली बार वह मां दुर्गा के देवड़ी मंदिर में पूजा करने आए थे, जबकि दूसरी बार लोकसभा चुनाव के दौरान वोट देने के लिए वह अपने शहर पहुंचे थे। माना जा रहा है कि धोनी अभी कुछ दिन रांची में ही रहकर अपने भविष्य की योजनाओं पर अपनों के बीच चर्चा करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni back to ranchi last night may he decide on his retirement after parents concern
मतदान केंद्र में महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : एएनआई

इसी बीच खबर आई है कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद धोनी के भविष्य के बारे में 21 जुलाई को खुलासा कर सकते हैं, इस दिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का एलान होगा। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक टीम के चयन से पहले एमएसके प्रसाद धोनी से बात कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने गुरुवार शाम तक उनसे बात नहीं की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed