वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में 80 रन से बाजी मारी। इसी के साथ टीम इंडिया के नाम टी-20 में सबसे बड़ी हार का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
धोनी की वो 5 पारियां जिनकी वजह से हारी टीम इंडिया, कभी नहीं रखना चाहेंगे याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। धोनी जिस वक्त मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे उस वक्त टीम के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा था, लेकिन माही एक बार फिर अपने स्लो स्ट्राइक रेट की वजह से घिर गए।
धोनी ऐसे वक्त पर क्रीज पर उतरे थे जब स्कोरबोर्ड पर रनों की रफ्तार बढ़ानी थी। लेकिन धोनी ने 31 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सिर्फ 39 रन बनाए। वह 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउदी का शिकार बने। टिम साउदी ने तीन, जबकि फर्ग्युसन, सेंटनर और सोढ़ी ने दो-दो विकेट झटके।
हालांकि मैच में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रन बनाने के बावजूद धोनी के पारी हार का कारण बनी। इन सभी मुकाबलों में धोनी का स्ट्राइक रेट परिस्थितियों को देखते हुए अच्छा नहीं था।
रन बनाम मैदान कब परिणाम
48* ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2012 31 रन से
38 इंग्लैंड मुंबई 2012 छह विकेट से
30 न्यूजीलैंड नागपुर 2016 47 रन से
36* इंग्लैंड कानपुर 2017 सात विकेट से
39 न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2019 80 रन से