वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 220 रन की चुनौती रखी है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया को जीत के लिए 54 गेदों पर 143 रन की दरकार है। वहीं, इस मुकाबले भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शानदार फील्डिंग का शानदार नमूना पेश किया।
VIDEO: तूफानी कैच लेकर भी ट्रोल हो गए दिनेश कार्तिक, इन दो गलतियों पर फैंस ने लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक ने लॉग ऑन बाउंड्री पर डेरिल मिशेल का बेहतरीन कैच लपका जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। दिनेश कार्तिक ने 14.6 ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर डेरिल मिशेल (8) का तूफानी कैच लपका, जिसकी काफी तारीफ हो रही है।
Dinesh Karthik 's range of catching today#NZvIND pic.twitter.com/KYbWMd3w8j
हालांकि मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल कार्तिक ने इससे पहले कार्तिक ने जब न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 114 रन था तब विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सेफर्ट का कैच छोड़ा था।
Dinesh Karthik is like that student who gets the highest marks in Maths but fails in Environmental Science. #NZvInd
इस शानदार कैच को लपकने के बाद कार्तिक को लॉन्ग ऑन पर खड़ा किया गया, लेकिन वह उनसे एक बड़ी गलती हो गई। मैच के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक ने रॉस टेलर का एक आस सा कैच छोड़ दिया।
Dinesh Karthik in today's match #NZvIND pic.twitter.com/K9Q24xoyrD
इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कार्तिक को जबरदस्त ट्रोल किया। बल्लेबाजी में भी कार्तिक सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
What A Catch!. 🔥 DK (Dinesh Karthik) @DineshKarthik 😍😘 #NZvIND pic.twitter.com/WwfKHPVptr
देखें वीडियो: