{"_id":"574551d24f1c1ba22c69136b","slug":"most-ipl-innings-without-a-fifty-ravindra-jadeja-leads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना फिफ्टी के 'सेंचुरी' की ओर बढ़ चले 'सर' जडेजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिना फिफ्टी के 'सेंचुरी' की ओर बढ़ चले 'सर' जडेजा
Wed, 25 May 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात लायंस के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल करियर में एक अनोखे शतक की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन दिलचस्प यह है कि शतक के बेहद करीब पहुंचने के बाद भी उन्होंने अभी तक कोई फिफ्टी नहीं लगाई है।
बिना फिफ्टी के 'सेंचुरी' की ओर बढ़ चले 'सर' जडेजा
2 of 4
- फोटो : PTI
आईपीएल-9 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ गुजरात लायंस की शुरुआत खराब रही जिसमें 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने से पहले ही आउट हो गए। इनमें जडेजा भी शामिल हैं जिन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए। इसके साथ ही वह इस टी-20 करियर में बल्ले से निकले एक भी फिफ्टी के बगैर अनोखी सेंचुरी से महज 2 कदम दूर रह गए हैं।
बिना फिफ्टी के 'सेंचुरी' की ओर बढ़ चले 'सर' जडेजा
3 of 4
रविंद्र जडेजा ने अब तक आईपीएल में 98 बार बल्लेबाजी की है जिसमें एक बार भी फिफ्टी नहीं जमा सके। हालांकि वह टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्हें कम ही गेंद खेलने को मिलते हैं।
फिलहाल टूर्नामेंट के इतिहास में वह ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक भी फिफ्टी लगाए बगैर सबसे ज्यादा 98 बार बल्लेबाजी की है। जडेजा के अलावा भी 3 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 50 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने के बावजूद एक भी अर्धशतक ठोंक नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फिफ्टी के 'सेंचुरी' की ओर बढ़ चले 'सर' जडेजा
4 of 4
- फोटो : PTI
'सर' रविंद्र जडेजा के बाद इस कतार में उनसे नीचे आते हैं केकेआर के पीयूष चावला जिन्होंने 68 आईपीएल पारियां खेली और एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए। इन दोनों के बाद गुजरात लायंस के प्रवीण कुमार हैं जिन्होंने 56 पारियां खेली और उनके खाते में एक भी अर्शधतक नहीं है। इसके बाद अभिषेक नायर भी इस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने 50 पारियां खेली और एक भी फिफ्टी नहीं है उनके खाते में।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।