इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट और मनोरंजन का कोकटेल है। मैदान पर क्रिकेटर्स के बीच महासंग्राम से लेकर चीयरलीडर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की मौजूदगी इस टूर्नामेंट को खास बनाती है।
वहीं टेलीविजन सेट पर इस बेहद रंगारंग अंदाज में पेश करने का पूरा क्रेडिट इसके लाजवाब एंकर्स को जाता है। खास तौर पर महिला एंकर्स ने इस मामले में फैंस के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं आईपीएल की अब तक सबसे काबिल और ग्लैमरस महिला एंकर्स के बारे में...
शिबानी डांडेकर
टेलीविजन की दुनिया में शिबानी डांडेकर एक बड़ा नाम है। मॉडल, एक्ट्रेस, वीडियो जर्नलिस्ट शिबानी अब तक कई बड़े रिएलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं। इनमें एएक्सएन का मेन 2.0, झनक दिखला जा सीजन-5, आईकैन डू इट जैसे कई बड़े टेलीविजन कार्यक्रम शामिल हैं। आईपीएल सीजन-11 से लेकर सीजन-15 को इन्हीं ने होस्ट किया था।
करिश्मा कोटेक
बी टाउन की एक और हसीन मॉडल करिश्मा भी आईपीएल को होस्ट कर चुकी हैं। लंदन में जन्मी करिश्मा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। करिश्मा ने आईपीएल सीजन-6 को होस्ट किया था।
अर्चना विजया
आईपीएल की सबसे लोकप्रिय और ग्लैमरस एंकर्स में अर्चना विजया का नाम भी शुमार है। अर्चना विजया ने आईपीएल के चौथे सीजन में लीग का पार्ट बनी थी। क्रिकेट में गहरी रूचि होने की वजह से वह 'टूर डायरी फॉर एक्स्ट्रा कवर' और 'क्रिकेट मसाला मार के' जैसे टेलीविज शो होस्ट कर चुकी हैं।
एरिन हॉलैंड
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व मिस वर्ल्ड एरिन हॉलैंड मौजूदा सीजन में आईपीएल का हिस्सा हैं। बता दें कि यह शानदार टीवी एंकर क्लासिकल वॉयस बैचुलर डिग्री भी ले चुकी हैं। एरिन ने इससे पहले भी कई टीवी शो में एंकरिंग की है।