मशहूर इंग्लिश सिंगर-सांगराइटर और मॉडल मॉली किंग इन दिनों स्टार क्रिकेटर के साथ डेटिंग कर रही हैं। ऐसी रिपोर्ट्स मिली है कि किंग और स्टार क्रिकेटर को डेट करते हुए देखा गया है। बता दें कि किंग इससे पहले मॉडल डेविड गिंडी के साथ रिलेशनशिप में थी।
इसके अलावा उनका एजे प्रिटचार्ड के साथ नाम भी जुड़ा। वैसे खूबसूरत मॉली किंग का नाम कई लोगों के साथ जुड़ता आया है। उनके बारे में यह भी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि वो प्रिंस हैरी को भी डेट कर चुकी हैं।
हालांकि, अब यह जानने को मिला है कि मॉली किंग एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद आ रहा है। मॉली लगातार जिस क्रिकेटर के साथ डेटिंग एन्जॉय कर रही हैं, वह कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं।
ब्रॉड फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ब्रॉड का एशेज सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वैसे खबरें यह मिली हैं कि स्टुअर्ट ब्रॉड और मॉली किंग जल्द ही शादी करने का फैसला ले सकते हैं। मॉली हाल ही में स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह अब किसी के साथ डेटिंग के खेल में फंसना नहीं चाहती और जब उन्हें प्यार होगा तो दोनों सार्वजनिक रूप से इसके बारे में बताएंगे।
स्टुअर्ट ब्रॉड पिछले साल मई में लिंगरी मॉडल बैली मिचेल से अलग हुए। इसके बाद से वह इंग्लैंड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बन चुके हैं। एक सूत्र ने सन अखबार को कहा, 'दोनों के बीच डेटिंग शुरुआती दौर की है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को लाइक करने लगे हैं। ऐसा लगता है कि मॉली और ब्रॉड प्रॉपर रोमांस कर रहे हैं। स्टुअर्ट ये भी कह चुके हैं कि अगर मॉली के साथ सब ठीक रहा तो जल्द ही दोनों एकसाथ रहेंगे।'