मोहम्मद सिराज के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू पर उसके भाई इस्माइल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि सिराज टेस्ट मैचों में देश के लिए खेले और आखिरकार एमसीजी में शनिवार को उनका सपना पूरा हो गया।
2 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
इस्माइल ने कहा, 'मेरे (दिवंगत) पिता का सपना था कि सिराज को टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। वह हमेशा उसे (सिराज को) नीली और सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते थे इसलिए आज हमारा सपना पूरा हो गया।'
3 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
बता दें कि मोहम्मद सिराज पिछले महीने अपने दिवंगत पिता का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए थे क्योंकि वह राष्ट्रीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। वहीं, शनिवार को उनके परिवार ने कहा कि सिराज ने भारत के लिए टेस्ट पदार्पण करके उन्हें गौरवान्वित कर दिया।
4 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : Social media
भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और इसके एक हफ्ते बाद 20 नवंबर को 26 वर्षीय सिराज के पिता मोहम्मद गौस का हैदराबाद में निधन हो गया लेकिन कोविड-19 पाबंदियों के कारण वह घर नहीं लौट सके।
वहीं, सिराज ने मैच के बाद कहा, 'टेस्ट क्रिकेट का कैप मिलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) और जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) के साथ बात करके अच्छा लगा।' बता दें कि सिराज देश के लिए एक वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।