शॉन मार्श (131) के धमाकेदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वन-डे मुकेबले में टीम इंडिया के सामने 299 रन की चुनौती रखी। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 298 रन बनाए।
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के इस विशाल स्कोर की वजह टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी भी रही है। खासतौर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह मैच बिलकुल अच्छा नहीं रहा। सिराज ने इस मैच से ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है।
3 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : indian express
अपने पहले ही वनडे मैच में सिराज बेहद खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे। सिराज डेब्यू वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 10 ओवर में 7.60 की इकॉनमी रेट से बिना कोई विकेट लिए 76 रन दिए।
4 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : Deccan Chronicle
बता दें कि टी-20 क्रिकेट में भी उनका डेब्यू मैच काफी खराब रहा था। डेब्यू टी-20 में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन लुटाए थे। इस मामले में भी वह डेब्यू में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे।
एडिलेड में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (6) को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। जल्द ही मोहम्मद शमी ने एलेक्स कैरी (18) को शॉर्ट कवर्स पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गई।