टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का परिवार उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों से सदमे में है। बहू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर शमी की मां डिप्रेशन में आ गई। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि अब वह ठीक हैं। उनके घर पर रिश्तेदार जमे हुए हैं।
2 of 5
mohammed shami and hasin jahan
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां का विवाद बढ़ता जा रहा है। हसीन जहां ने शुक्रवार को कोलकाता में शमी सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सुलह समझौते की कोशिश को झटका दे दिया। इसकी खबर शमी के गांव सहसपुर पहुंची तो परिवार सदमे में आ गया।
मां अंजुम आरा डिप्रेशन में चली गईं। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। लेकिन शाम को उनकी तबीयत सही हो गई। फिलहाल गांव के लोगों ने दुआ की कि दोनों का विवाद खत्म हो जाए।
शमी के फुफेरे भाई ने अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए कहा, 'पूरी उम्मीद है कि यह यह मामला जल्दी निपट जाएगा। हसीन भाभी भी ऐसी नहीं हैं और न ही शमी ऐसे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह विवाद लंबा खिंचेगा। इंशाअल्लाह निपट जाएगा बहुत जल्दी। शमी के ऊपर जो भी आरोप लग रहे हैं। वह बेबुनियाद हैं। इस तरह की कोई भी हरकत वह कभी भी नहीं कर सकते। बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उन्हें करीब से जानता हूं।'
मोहम्मद शमी के फुफेरे भाई मोहम्मद काशिफ न सिर्फ बहुत जल्द मसला निपट जाने की उम्मीद जताई। बल्कि भरोसा भी दिलाया कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी का व्यवहार अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वहां गए हैं। हसीन भाभी के परिवार से भी बात चल रही है। इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। अमरोहा से कुछ लोग वहां गए हुए हैं। हमें भरोसा है कि मामला निपटेगा। यह परिवार का मामला है और परिवार में बैठ करके की बात सुलझाई जाएगी।