फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने पर फूट-फूटकर रोए मोहम्मद शहजाद, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाए कई आरोप

Tue, 11 Jun 2019 10:36 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 11 Jun 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mohammad shahzad accuses ACB for favoritism and upset after removed from world cup 2019 team
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media
अफगानिस्तान के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने अपने क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को शहजाद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों पर विश्व कप के मैच में खिलाड़ियो के चयन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है।
Mohammad shahzad accuses ACB for favoritism and upset after removed from world cup 2019 team
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media

शहजाद को घुटने की चोट की वजह से विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। मालूम हो कि, अफगानी ओपनर शहजाद को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी, हालांकि शहजाद ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के पहले दो मैचों में खेले थे, लेकिन घुटने की चोट गंभीर होने की वजह से उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा।

Mohammad shahzad accuses ACB for favoritism and upset after removed from world cup 2019 team
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media

अपने देश लौटने के बाद शहजाद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें फिटनेस को लेकर कोई भी समस्या नहीं थी,  लेकिन इसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें विश्व कप से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने किसी का साथ नहीं दिया, इसीलिए मुझे टीम से बाहर कर दिया गया। मुझे इसकी जानकारी तक नहीं दी गई, मुझे खबरों से आईसीसी के फैसले के बारे में पता चला।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad shahzad accuses ACB for favoritism and upset after removed from world cup 2019 team
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media

शहजाद ने अपनी चोट को लेकर बताया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्होंने कहा 'मेरे घुटने में पुरानी चोट थी, जिससे उबर रहा था, इसके बाद भी मैने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की थी, इस दौरान मुझे चोट लगी तो मैंने हजरतुल्लाह जजई से कहा कि एक रन नहीं लेना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन मेरा दर्द बढ़ गया, जिसकी वजह से मैं आगे नहीं खेल पाया।

विज्ञापन
Mohammad shahzad accuses ACB for favoritism and upset after removed from world cup 2019 team
मोहम्मद शहजाद

शहजाद ने कहा कि वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं, उन्होंने साथ ही कहा कि असगर, अफगान टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे और वह खिलाडियों के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed