{"_id":"584588bc4f1c1b9b19447afc","slug":"mike-hussy-can-become-australia-s-interim-t-20-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया का टी-20 कोच बनेगा ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया का टी-20 कोच बनेगा ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
Mon, 05 Dec 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माइक हसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर क्रिकेट के नाम से दुनियाभर में विख्यात पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइक हसी को ऑस्ट्रेलिया का नया टी-20 कोच नियुक्त किया जा सकता है। संभावना है कि वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम के अंतिरम कोच का पदभार संभाल सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया का टी-20 कोच बनेगा ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
2 of 5
माइकल हसी
- फोटो : getty
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए केयरटेकर कोच की जरूरत है। क्योंकि मुख्य कोच डैरेल लैहमन फरवरी में होने वाले भारत दौरे पर भी टीम के साथ रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया का टी-20 कोच बनेगा ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
3 of 5
माइक हसी
इससे पहले हसी साल 2016 की शुरुआत में भारत में हुए टी-20 विश्वकप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं। इससे पहले वह आस्ट्रेलिया-ए टीम के सहायक कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का टी-20 कोच बनेगा ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
4 of 5
माइकल हसी
सीए की वेबसाइट ने हसी के हवाले से लिखा है, “मेरी पहले से ही कोचिंग में दिलचस्पी थी। लेकिन मैं नहीं जानता कि मैं पूरी क्षमता से यह काम कर पाउंगा क्योंकि जब आप अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ होते हैं तो आपको एक साल में कम से कम 10 महीने टीम के साथ रहना पड़ता है और इसी कारण मैंने संन्यास लिया था।”
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का टी-20 कोच बनेगा ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी
5 of 5
माइकल हसी
हसी ने आगे कहा कि “ऐसा नहीं है कि पूर्ण कालिक कोच के लिए मैं छोटे कार्यकाल के साथ शुरुआत करना चाहता हूं। लेकिन भविष्य में सलाहकार के तौर पर कुछ सप्ताह काम करना रोचक होगा।” हसी ने इसी साल मार्च में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों को देखते हुए वह फुल टाइम कोचिंग में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।