फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
177/3 (15 ov)
Sherfane Rutherford 8(6)*
Shai Hope 76 (40)
IND elected to bowl

'सिर्फ भारत ही ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दे सकता है मात'

Tue, 03 Dec 2019 08:12 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Dec 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
Michael Vaughan says Only India have tools to beat Australia at home
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने सोमवार को अपने घर में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से मात देकर सीरीज सील कर ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि मौजूदा कंगारू टीम को उसके घर में हराना सभी टीमों के बस की बात नहीं है, लेकिन उसे सिर्फ टीम इंडिया ही उसके घर में पटखनी दे सकती है।

Trending Videos
Michael Vaughan says Only India have tools to beat Australia at home
Michael Vaughan
माइकल वॉन ने एडिलेड टेस्ट में पाकिस्तान की हार के बाद ट्वीट कर लिखा कि, ऑस्ट्रेलिया की यह टीम इन परिस्थितियों में कइयों को हराने जा रही है। सिर्फ टीम इंडिया के पास ही वह अस्त्र हैं, जो इन परिस्थितियों में उसे हरा सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक साल के बैन के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी से टीम और भी मजबूत हुई है।
 

 
Michael Vaughan says Only India have tools to beat Australia at home
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज का खिताब अपने पास सुरक्षित रखा और अब पाकिस्तान को अपने घर में 2-0 से करारी शिकस्त दी है। वॉर्नर, स्मिथ की वापसी के साथ-साथ कंगारू टीम में मार्नस लाबुशेन भी बड़ी पारी खेल रहे हैं। इसके अलावा मिचेल स्टॉर्क की अगुआई में उनकी गेंदबाजी और खतरनाक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Vaughan says Only India have tools to beat Australia at home
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

एडिलेड में खेले गया दूसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने मेहमान पाकिस्तान को पारी और 48 रन से मात दी। इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने तीन विकेट के नुकसान पर 589 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। इस दौरान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 335 और मार्नस लाबुशेन ने 162 रन का शानदार परी खेली। फिलहाल भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में टॉप पर बरकरार है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे पायदान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed