{"_id":"5c678280bdec2273960458e8","slug":"mayank-markande-says-after-team-india-selection-never-thought-india-call-up-would-come-so-early","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पांच विकेट' ने बदल दी मयंक की किस्मत, राष्ट्रीय टीम में चयन पर कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पांच विकेट' ने बदल दी मयंक की किस्मत, राष्ट्रीय टीम में चयन पर कही बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
mayank markande
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहली बार भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन के बाद पंजाब के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका चयन भारतीय टीम में इतना जल्दी हो जाएगा।
2 of 6
TEAM INDIA
दरअसल, बीसीसीआई ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू होने वाली दो टी-20 और पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
3 of 6
मयंक मार्कंडेय
अपने चयन से कुछ घंटे पहले ही मयंक ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 31 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए भारत-ए को पारी और 68 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। मयंक ने पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन दिखाया है, अब उन्हें इसका इनाम भारतीय टीम में जगह के तौर पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mayank Markande
चयन के बाद मार्कंडेय ने कहा, 'नेशनल टीम में चयन होना किसी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना जल्दी नेशनल टीम में शामिल हो पाऊंगा। मैं खुद को वास्तव में भाग्यशाली मानता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'चयनकर्ताओं ने देखा होगा कि रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ मेरा प्रदर्शन भारत ए के लिए सार्थक रहा है। मैं वास्तव में खुश हूं कि उन्होंने मुझे खुद को साबित करने का मौका दिया है।'
विज्ञापन
5 of 6
मयंक मार्कंडे
बता दें कि इस युवा खिलाड़ी ने मयंक ने अब तक 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 21.26 के औसत से 34 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 22 लिस्ट-ए मैचों में 19.97 की औसत से 45 विकेट झटके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।