फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: ईरानी कप के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे अंपायर सीके नंदन

Sat, 16 Feb 2019 02:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Feb 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Umpire ck Nandan escaped during irani cup due to throw ball on the head 
ईरानी कप

डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे ईरानी कप मैच के चौथे दिन बीच मैदान पर बड़ा हादसा टल गया। मैच के दौरान अंपायरिंग कर रहे अंपायर सीके नंदन बाल-बाल बचे।




VIDEO: Umpire ck Nandan escaped during irani cup due to throw ball on the head 
ईरानी कप

बता दें कि घटना चौथे दिन के दूसरे सेशन की है, जब आदित्य सरवटे के ओवर में हनुमा विहारी ने एक रन के लिए डीप में शॉट लगाया। वहां मौजूद फील्डर ने गेंद पकड़कर गेंदबाज सरवटे की ओर थ्रो की, लेकिन गेंद सीधा अंपायर सीके नंदन के सिर के पिछले हिस्से में लगी, जिससे वो घायल हो गए। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

VIDEO: Umpire ck Nandan escaped during irani cup due to throw ball on the head 
अंपायर सीके नंदन

गेंद सिर पर लगते ही सीके नंदन मैदान पर बैठ गए। इसके बाद दूसरे अंपायर ने तुरंत फीजियो को मैदान पर बुलाया गया और नंदन को बाहर ले जाने की गुजारिश की। हालांकि, सीके नंदन ने कुछ देर तक रुकने के बाद अंपारिंग जारी रखने का फैसला किया।

देखें वीडियोः
 


विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Umpire ck Nandan escaped during irani cup due to throw ball on the head 
हनुमा विहारी

शानदार फॉर्म में चल रहे हनुमा विहारी (नाबाद 180 रन) की मदद से शेष भारत टीम ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ को 280 रन का लक्ष्य देने में सफल रही। चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने तीन विकेट पर 374 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed