{"_id":"5c233695bdec2256ef10cc74","slug":"mayank-agarwal-becomes-second-indian-batsmen-to-hit-half-century-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, गावस्कर को भी पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया में मयंक अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, गावस्कर को भी पीछे छोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mayank agarwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने बुधवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार डेब्यू करते हुए 76 रन की पारी खेली। इसी के साथ मयंक अग्रवाल विदेश में डेब्यू पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। मयंक ने 161 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए।
2 of 5
मयंक अगरवाल
विदेश में टेस्ट डेब्यू करते हुए सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सुधीर नाइक के नाम दर्ज हैं। सुधीर ने 1974 में इंग्लैंड में ओपनिंग करते हुए 77 रन की पारी खेली थी। अग्रवाल के 76 रन की वजह से महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। लिटिल मास्टर ने वेस्टइंडीज में 1971 में टेस्ट डेब्यू करते हुए 67 रन की पारी खेली।
3 of 5
मयंक अगरवाल
इसके साथ ही मयंक अग्रवाल ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले दत्तु पहाड़कर ने 1947 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 51 रन की पारी खेली थी। वैसे, ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करके बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मयंक अग्रवाल के नाम ही दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मयंक अगरवाल
27 वर्षीय मयंक टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 295वें क्रिकेटर बने। मयंक ने इसी के साथ एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के पहले क्रिकेटर बने। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर डेब्यू करने वाले मयंक दूसरे क्रिकेटर बने।
विज्ञापन
5 of 5
मयंक अग्रवाल
बता दें कि अग्रवाल ने पिछले रणजी सीजन में 13 पारियों में 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए, जिसमें एक तिहरे शतक सहित 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में भी 8 पारियों में 90.37 की औसत और 107.91 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।