फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 इंच के तीर से हुआ फील्डर पर हमला, इंग्लैंड में मैच हुआ रद्द

Sat, 02 Sep 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 02 Sep 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
match abandoned after arrow attack in county cricket
काउंटी मैच - फोटो : twitter

इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसकी वजह से सरे और मिडिलसेक्स के बीच का मैच रद्द करना पड़ा। दरअसल, मैच में एक तीर बीच मैदान पर आकर गिरा, जिसके बाद अंपायरों से मैच रद्द करने का फैसला लिया।

match abandoned after arrow attack in county cricket
काउंटी क्रिकेट - फोटो : alama

इस घटना से सभी क्रिकेटर्स और ग्राउंड प्रबंधन हैरान है क्योंकि अगर यह तीर किसी को लगता तो कोई भी गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। यह घटना मिडिलसेक्स की दूसरी पारी के 69वें ओवर में हुई जब 12 इंच लंबा मेटल का तीर सरे के फील्डर ओली पोप के पास आकर गिरा। पोप उस समय पिच के नजदीक क्लोजिंग फील्डिंग कर रहे थे।

match abandoned after arrow attack in county cricket
काउंटी क्रिकेट - फोटो : surrey twitter

खिलाड़ियों ने इस हमले की जानकारी अंपायरों को दी और फिर तुरंत ही मैच रद्द करना पड़ा। इसके अलावा एक हजार दर्शकों को भी सुरक्षा के तौर पर कवर करने की सलाह दी गई। मेट्रोपोलिटन पुलिस के बयान के मुताबिक कोई चोटिल नहीं हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि तीर कही दूर से आकर मैदान पर गिरा है। पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'पुलिस को गुरुवार को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर हमले की जानकारी मिली कि द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर एक तीर आकर गिरा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
match abandoned after arrow attack in county cricket
काउंटी क्रिकेट - फोटो : PA

सरे के कप्तान गारेथ बैटी इस घटना से सहमे हुए हैं और उन्होंने आक्रमण का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने साथ ही ध्यान दिलाया कि यह तीर किसी को भी लग सकता था और वो गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। उन्होंने कहा, 'यह भयानक हथियार है। अगर यह किसी को लगता तो गंभीर चोट पहुंचा सकता था। उम्मीद है कि जिन लोगों ने ऐसी हरकत की है वो समझ जाएंगे कि ऐसा नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन
match abandoned after arrow attack in county cricket
सरे - फोटो : surrey twitter

बकौल बैटी शुक्र है कि चोट की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। मगर सभी खिलाड़ी सदमें में हैं और आगे के खतरे से बचने का ध्यान रखते हुए मैच रद्द कर दिया गया। दर्शकों को भी इस बात की जानकारी देकर ग्राउंड से बाहर जाने का आग्रह किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed