{"_id":"59a40e824f1c1bc3018b456f","slug":"malinga-a-lethal-yorker-bowler-celebrating-their-34th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" बर्थडे स्पेशल: जब इस यॉर्कर किंग ने मचा दी थी दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: जब इस यॉर्कर किंग ने मचा दी थी दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली
Mon, 28 Aug 2017 06:07 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बुमराह एंड मलिंगा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के घातक गेंदबाज लसिथ मलिंगा 28 अगस्त को 34 साल के हो गए हैं। हारती हुई श्रीलंका की टीम को कई मैचों में जीत दिलाने वाले मलिंगा की यॉर्कर का विश्व क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं रहा है। उनकी तेज बाउंस और यॉर्कर स्विंग ने बड़े से बड़े बल्लेबाजों को नाको चने चबवा दिए हैं। मलिंगा को जन्मदिन पर टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बधाई दी है। दोनों मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में खेलते हैं। बुमराह की घातक गेंदबाजी के पीछे मलिंगा का भी प्रभाव हो सकता है।
दुनिया में मलिंगा ही ऐसे बॉलर हैं जो 4 गेंद में 4 विकेट लिए हैं। 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका ने यह कारनामा किया था। मलिंगा ने 4 गेंद में 4 विकेट लेकर मैच का एक बार तो पासा ही पलट कर रख दिया था। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर मैच में एक समय 45.4 ओवर में 206/5 था। मलिंगा ने फिर तुरंत 2 विकेट लिए। इसके बाद 47 ओवर की अगली दो गेंद में भी दो विकेट लेकर मलिंगा ने दक्षिण अफ्रीका की कमर ही तोड़ दी थी। हालांकि वह मैच एक विकेट से दक्षिण अफ्रीका ही जीता था।
वन डे में 3 बार हैट्रिक इनके नाम है
3 of 5
लसित मलिंगा
वन डे में 3 बार हैट्रिक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली हैट्रिक पूरी की। मलिंगा ने विश्व कप 2011 में केन्या के खिलाफ दूसरी हैट्रिक बनाई। तीसरी हैट्रिक कोलंबों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं 154 विकेट
4 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : IPL official web
आईपीएल में मलिंगा के नाम 110 मैचों में सबसे ज्यादा 154 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस रिकॉर्ड के पास अभी कोई गेंदबाज नहीं है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल कैरियर में कुल 489 विकेट
5 of 5
मलिंगा
- फोटो : cricindex.com
मलिंगा अब तक 202 वन डे में 299 विकेट ले चुके हैं। 30 टेस्टों में उन्होंने 101 विकेट हासिल किए हैं। 67 टी-20 में 89 विकेट हासिल किए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।